औषधीय गुणों का खजाना है पुदीना, इसके चमत्कारी फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

औषधीय गुणों का खजाना है पुदीना, इसके चमत्कारी फायदे जानकर चौंक जाएंगे आप

पुदीने की चटनी खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हमारे स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। पुदीने में प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है और इसमें वसा और कैलोरी की मात्रा काफी कम होती है। पुदीना विटामिन ए, सी और बी-कॉमप्लेक्स जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

अपच से छुटकारा 

पुदीने का सेवन हमारे पाचन तंत्र के लिए बहुत फायदेमंद होता है। पुदीने के पत्तों में एंटीसेप्टिक और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं, जो पाचन तंत्र को सुचारु रूप से काम करने में मदद करे हैं। पुदीने की चटनी का सेवन करने से अपच और कब्ज जैसी पेट की संबंधी समस्याओं से राहत मिलती है।

खांसी-जुकाम में राहत 

पुदीना हमारे श्वसन तंत्र को साफ करने के लिए भी फायदेमंद है। पुदीना हमारे नाक, गले और फेफड़ों की सफाई करके सभी हानिकारक पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है। पुदीने में मौजूद एंटी- इंफ्लेमेटरी गुण खांसी और गले की जलन से राहत दिलाते हैं। 

सिरदर्द ठीक में आराम 

पुदीने के सेवन से सिरदर्द को ठीक करने में भी मदद मिलती है। पुदीना की तेज और ताज़ा महक से मूड फ्रेश होता है और सिरदर्द को कम करने में मदद मिलती है। 

ओरल हेल्थ के लिए फायदेमंद

पुदीने की पत्तियों का सेवन हमारी ओरल हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद है। पुदीने की ताजा पत्तियों को चबाने से मुँह की बदबू से छुटकारा मिल सकता है। इसमें मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह के अंदर बैक्टीरिया के विकास को रोकता है। पुदीने की पत्तियों के सेवन से दाँतों पर जमा गंदगी दूर होती है और दाँत  साफ होते हैं।  

वेट लॉस में मददगार 

वेट लॉस के लिए भी पुदीना की पत्तियों का सेवन फायदेमंद माना जाता है। पुदीने के सेवन से पाचन एंजाइम सक्रिय होता है, जो भोजन से पोषक तत्वों को  बेहतर तरीके से अवशोषण में मदद करता है। पुदीने के सेवन से शरीर का मेटाबोलिज्म बेहतर होता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

पुदीने से सौंदर्य निखार

सेहत ही नहीं, त्वचा के लिए भी पुदीना बहुत फायदेमंद है। इसमें एंटीसेप्टिक गुण मौजूद होते हैं इसीलिए इसका इस्तेमाल बॉडी क्लींजर, सोप और फेश वॉश में किया जाता है। खासतौर पर ऑयली स्किन वालों के लिए पुदीना की पत्तियां बहुत कारगर हैं। इससे त्वचा पर जमा गंदगी दूर होती है और त्वचा की नमि भी बरकरार रहती है।