रूस और यूक्रेन में जंग की शुरूआत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, यूक्रेन की राजधानी कीव समते कई अलग-अलग जगहों पर धमाके सुने जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि, कीव पर क्रूज और बैलेस्टिक मिसाइलों से हमला हुआ है। कीव के अलावा यूक्रेन के खारकीव शहर में ब्लास्ट हुए है। आपको बता दें कि, गुरूवार को भी डोनेस्क में पांच धमाके हुए थे। यह वहीं 2 इलाकों में से एक ही जिसपर रूस ने एक नए देश के रूप में मान्यता दी है।
Feb 26, 2022 20:51 | यूक्रेन की राजधानी कीव में तेज हुआ संघर्षयूक्रेन की राजधानी कीव में रातभर धमाकों और सड़कों पर घमासान के बाद शनिवार को रूसी सैनिक यहां प्रवेश कर गये और संघर्ष अब तेज हो गया है। वहीं संघर्ष बढ़ने के बीच यूक्रेन के नागरिक अब भूमिगत आश्रयस्थलों को तलाश रहे हैं। इस बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने वहां से निकल जाने के अमेरिकी प्रस्ताव को मानने से इनकार कर दिया तथा जोर दिया कि वह राजधानी में ही रुकेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘यहां जंग जारी है।’’ यूक्रेन के अधिकारियों ने रूसी हमलों को रोकने में कुछ सफलता हासिल करने की सूचना दी। यह तुरंत स्पष्ट नहीं है कि कीव में सैनिक कितनी दूर आगे बढ़ चुके है। यूक्रेनी अधिकारियों ने हमलों को रोकने में कुछ सफलता हासिल करने की सूचना दी, लेकिन राजधानी के पास लड़ाई जारी रही। दो दिनों के घमासान के बाद हुई झड़पों में सैकड़ों लोग हताहत हुए हैं और पुलों, विद्यालयों और अपार्टमेंट की इमारतों को भारी नुकसान हुआ है। अमेरिकी अधिकारियों का मानना है कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन की सरकार को उखाड़ फेंकने और इसे अपने शासन के अधीन करने को दृढ़ हैं। रूस का दावा है कि यूक्रेन पर उसके हमले का उद्देश्य केवल सैन्य ठिकानों को निशाना बनाना है, लेकिन द्वितीय विश्व युद्ध के बाद से यूरोप के सबसे बड़े जमीनी युद्ध के दौरान नागरिक मारे गए और घायल हुए हैं। कीव के मेयर विटाली क्लिचस्को ने कहा कि कीव के दो असैनिक हवाई अड्डों में से एक के पास एक ऊंची इमारत पर मिसाइल से हमला किया गया जिससे इमारत क्षतिग्रस्त हो गई।एक बचाव कार्यकर्ता ने कहा कि इसमें छह नागरिक घायल हो गए। मेयर क्लिचस्को ने शहर में रूसी सैनिकों के हमले के चलते कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। |
Feb 26, 2022 18:56 | कीव के मेयर ने कर्फ्यू की अवधि को बढ़ायायूक्रेन की राजधानी के मेयर ने शहर में रूसी सैनिकों के हमले के चलते कर्फ्यू की अवधि को बढ़ा दिया है। मेयर विटाली क्लिट्स्चको ने टेलीग्राम पर कहा कि शाम पांच बजे से सुबह आठ बजे तक कीव में कड़ा कर्फ्यू लागू रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘कर्फ्यू के दौरान सड़क पर मौजूद सभी नागरिकों को दुश्मन के तोड़फोड़ और टोही समूहों का सदस्य माना जाएगा।’’ दो दिन पहले लागू किया गया कर्फ्यू रात 10 बजे से सुबह सात बजे तक था। |
Feb 26, 2022 18:56 | रूस ने पश्चिमी देशों के लगाए गए प्रतिबंधों पर जवाबी कदम उठाने की दी चेतावनीरूस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन पर हमले के कारण पश्चिमी देशों के लगाए गए प्रतिबंधों पर रूस जवाबी कदम उठा सकता है। उन्होंने कहा कि रूस बाकी परमाणु हथियार समझौते से भी बाहर निकल जाएगा और पश्चिमी देशों की संपत्तियों पर रोक लगा देगा। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की अध्यक्षता वाली सुरक्षा परिषद के उप प्रमुख दिमित्री मेदवेदेव ने पश्चिमी देशों की ‘‘राजनीतिक अक्षमता’’ के प्रतिबिंब के रूप में रूस पर अमेरिका, यूरोपीय संघ और अन्य देशों द्वारा लगाए गए गंभीर प्रतिबंधों को खारिज कर दिया। |
Feb 26, 2022 18:55 | यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने PM मोदी से की बात, UNSC में मांगा भारत का समर्थनयूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बात की है। इस बाबत उन्होंने खुद अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए जानकारी दी है। |
Feb 26, 2022 18:16 | यूक्रेन से भारतीयों को निकालने का कार्य प्रगति पर, रोमानिया से पहली उड़ान रवाना : जयशंकरविदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को कहा कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने का कार्य प्रगति पर है और वे स्वयं इसकी निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि रोमानिया से 219 भारतीयों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान रवाना हो चुकी है। जयशंकर ने ट्वीट किया कि यूक्रेन से भारतीय नागरिकों को निकालने का कार्य प्रगति पर है तथा हमारी टीम 24 घंटे जमीन पर काम कर रही है। उन्होंने कहा, ‘‘ मैं व्यक्तिगत रूप से इसकी निगरानी कर रहा हूं। 219 भारतीयों के साथ मुंबई के लिए पहली उड़ान रोमानिया से रवाना हो चुकी है। जयशंकर ने ट्वीट कर सहयोग देने के लिये रोमानिया के विदेश मंत्री का आभार व्यक्त किया। इस पर रोमानिया के विदेश मंत्री बोगदान एउरेस्कू ने ट्वीट कर कहा कि ‘‘सहयोगी और मित्र इसलिये होते हैं..रोमानिया।’’ वहीं, केंद्रीय मंत्रिमंडल की शनिवार को बैठक हुई जिसमें समझा जाता है कि मंत्रिमंडल सदस्यों को यूक्रेन की स्थिति तथा युद्धग्रस्त देश से भारतीय नागरिकों को वापस लाने के प्रयासों की जानकारी दी गई। इस बीच, रूसी सेना के यूक्रेन की राजधानी कीव और अन्य अहम शहरों की ओर बढ़ने के बीच यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शनिवार को वहां फंसे अपने नागरिकों से हर वक्त अत्यधिक सावधानी बरतने और देश से बाहर निकलने के लिए उसके अधिकारियों के साथ समन्वय के बिना किसी भी सीमा चौकी की ओर न बढ़ने को कहा है। |
Feb 26, 2022 18:15 | यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की कर रहे हैं निगरानी: आईसीसी अभियोजकअंतरराष्ट्रीय अपराध अदालत (आईसीसी) के अभियोजक ने लड़ाकों और उनके कमांडर को आगाह किया है कि वह यूक्रेन पर रूस के आक्रमण की निगरानी कर रहे हैं और उसे युद्ध अपराधों तथा मानवता के खिलाफ अपराधों को लेकर मुकदमा चलाने का अधिकारक्षेत्र है। हालांकि अभियोजक करीम खान ने स्वीकार किया कि वह उस मुद्दे की जांच नहीं कर सकते जो आक्रमण के इस चरण में सबसे अधिक चर्चा में है और वह है- अतिक्रमण का अपराध। पश्चिमी देशों के नेताओं ने यूक्रेन पर आक्रमण करने के रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आदेश की व्यापक रूप से निंदा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने बृहस्पतिवार को कहा कि आक्रमण ‘‘साम्राज्य बढ़ाने की पुतिन की महत्वाकांक्षा के तहत खुला अतिक्रमण था।’’ वहीं ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन ने इसे ‘‘व्लादिमीर पुतिन का अतिक्रमण के लिए युद्ध’’ कहा था। |
Feb 26, 2022 14:20 | यूक्रेन से निकाले गए 219 भारतीयों के साथ पहली उड़ान रोमानिया से मुंबई के लिए रवाना
|
Feb 26, 2022 14:19 | रूस के हमले के बाद कीव में रिहायशी इमारतों को नुक़सान पहुंचा
|
Feb 26, 2022 14:17 | यूक्रेन में फंसे छात्र रोमानिया के बुखारेस्ट एयरपोर्ट पहुंचे
|
Feb 26, 2022 14:17 | यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की का सेल्फी वीडियो जारी
|
Feb 26, 2022 14:12 | यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने ठुकराया अमेरिका का यह ऑफर, राजधानी कीव पर रूस का हो रहा कब्जा |
Feb 26, 2022 14:11 | Russia-Ukraine War | रूसी मिसाइल ने कीव में आवासीय इमारत को निशाना बनाया, 1000 रूसी सैनिक भी मारे गए |
Feb 26, 2022 10:28 | भारतीय नागरिकों के लिए जारी की गई नई एडवाइजरी
|
Feb 26, 2022 10:28 | Breaking: UNSC में रूस के खिलाफ निंदा प्रस्ताव, भारत ने नहीं डाला वोट |
Feb 26, 2022 10:28 | यूक्रेन में फंसे भारतीयों को बॉर्डर एरिया में न जाने की सख्त हिदायत, भारत सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी; एयर इंडिया ने भरी उड़ान |
Feb 26, 2022 10:27 | रूसी राष्ट्रपति पुतिन और उच्चाधिकारियों पर लगाए गए प्रतिबंध, 70 प्रतिशत बैंकिंग सेक्टर को होगा नुकसान |