मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि 80 बनाम 20 का यह चुनाव बन चुका है। 80 प्रतिशत सीटें भाजपा जीत रही है। 20 प्रतिशत में सपा, बसपा और कांग्रेस में बंटवारा है, इसलिए भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बना रही है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश में भाजपा पूर्ण बहुमत के साथ सत्ता में आएगी। उन्होंने कहा कि 80 बनाम 20 का यह चुनाव बन चुका है। 80 प्रतिशत सीटें भाजपा जीत रही है। 20 प्रतिशत में सपा, बसपा और कांग्रेस में बंटवारा है, इसलिए भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ प्रदेश में सरकार बना रही है।
मुख्यमंत्री श्री @myogiadityanath लखनऊ के सरोजनीनगर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित रोड शो में...
उन्होंने कहा कि ये जोश और जुनून, ये जनता का हुजूम बता रहा है। इस बार उत्तर प्रदेश में फिर से कमल खिलने जा रहा है। इससे पहले योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी के कस्ता विधानसभा क्षेत्र में एक जनसभा को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी (सपा) पर निशाना साधा था।
मुख्यमंत्री योगी ने कहा था कि तीसरे चरण के मतदान के बाद भाजपा को इतनी सीटें मिलेंगी कि सपा, बसपा, कांग्रेस की जमानत जब्त हो जाएगी। पहले बिजली का राजनीतिकरण भी किया जाता था। ईद और मुहर्रम पर बिजली होगी लेकिन होली, दिवाली पर नहीं। लेकिन आज ऐसा कोई भेदभाव नहीं है। हम सबका साथ सबका विकास में विश्वास करते हैं।