चीन के मुखपत्र माने जाना वाला अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने नए साल के पहले दिन एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए ग्लोबल टाइम्स ने कैप्शन में लिखा है, ”भारत से लगी सीमा पर गलवान घाटी में पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने चीन के लोगों को संदेश भेजा है- एक इंच ज़मीन भी नहीं छोड़ेंगे।
चीन ने नए साल की शुरुआत भारत को उकसाने की कार्रवाई से कर दी है। चीनी सेना ने वीडियो जारी कर भारत को संदेश दिया है। भारतीय सीमा के पास मौजूद चीनी सैनिकों ने वीडियो बनाया है। गलवान घाटी से पीएलए ने कहा कि एक इंच जमीन नहीं देंगे। वीडियो में चीनी सैनिक देश की सीमाओं की रक्षा की शपथ लेते नजर आए। चीन की सत्ताधारी कम्युनिस्ट पार्टी के मुखपत्र माने जाना वाला अख़बार ग्लोबल टाइम्स ने नए साल के पहले दिन एक वीडियो ट्वीट किया है। वीडियो को शेयर करते हुए ग्लोबल टाइम्स ने कैप्शन में लिखा है, ”भारत से लगी सीमा पर गलवान घाटी में पीपल्स लिबरेशन आर्मी के जवानों ने चीन के लोगों को संदेश भेजा है- एक इंच ज़मीन भी नहीं छोड़ेंगे।
पहला वीडियो
चीन ने नए साल पर लद्दाख की गलवान घाटी के कुछ वीडियो जारी किए हैं। पहले वीडियो में चीनी सैनिक नए साल की बधाई देते नजर आ रहे हैं। भारतीय सीमा के पास अपनी सीमाओं की रक्षा करने की कसमें ख रहे हैं। इनके पीछे पहाड़ी पर लिखा है- 'कभी भी एक इंच जमीन नहीं देंगे।'
दूसरा वीडियो
नए साल पर चीन के एक और वीडियो जारी किया है। 2022 के पहले दिन चीनी झंडे को ड्रोन से फहराया गया है। तिब्बत के बर्फीले इलाके में ड्रोन से इस झंडे को फहराया गया है।