दिनभर बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा, ठंड बढ़ गई

गाजियाबाद.  जिले में बुधवार सुबह घने कोहरा के बीच बूंदाबांदी शुरू हुई फिर शाम तक बारिश होती रही। जिससे ठंड बढ़ गई। अधिकतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिनभर बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बृहस्पतिवार को भी बारिश होने के आसार हैं।

सुबह से बादल छाए रहने के बाद सुबह करीब पौने 11 बजे बारिश शुरू हो गई। इसके बाद पूरे दिन कभी तेज तो कभी बूंदाबांदी होती रही। ठंड और बारिश की वजह से पूरे दिन लोग कम ही घर से बाहर निकले। जरूरी काम से ही बाजार या सड़कों पर दिखे। दिन से ज्यादा रात में ठंड बढ़ गई। मौसम एवं कृषि विज्ञानी डा. डीके सचान ने बताया कि बुधवार को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम में सौ फीसद आद्रता दर्ज की गई। हवा आठ किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चली। बृहस्पतिवार और शुक्रवार को सुबह से बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है। न्यूनतम और अधिकतम तापमान में लगातार दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी हो सकती है। कृषि विज्ञानी डा. अरविद यादव ने बताया कि इस दिनों की बारिश गेहूं की फसल के लिए काफी फायदेमंद साबित होती है। ठंड और बारिश में गेहूं के पौधे का अच्छा विकास होता है।

बारिश से रही जाम की स्थिति ट्रांस हिडन में सुबह बारिश और कोहरे की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बन गई। जीटी रोड पर बारिश से बचने के लिए लोग मेट्रो स्टेशन के नीचे खड़े हो गए और वाहनों को सड़क पर खड़ा कर दिया। इससे मेट्रो स्टेशन के पास जाम लग गया। कोहरे की वजह से दिल्ली मेरठ एक्सप्रेस वे और एनएच नौ, दिल्ली मेरठ रोड, जीटी रोड, डा. बर्मन रोड पर कोहर की वजह से वाहन धीमी गति में चलते रहे।