नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे का नाम गुरिक रखा: इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर


नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे का नाम गुरिक रखा; इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

नेहा धूपिया और अंगद बेदी ने अपने बेटे का नाम गुरिक रखा है।भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद ने लिखा, गुरिक सिंह!!!!! हमारा शेर। प्यार से आप इसे बेदी साहब बुला सकते हैं। नेहा और अंगद ने मई 2018 में शादी की थी।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री नेहा धूपिया तथा उनके पति अभिनेता अंगद बेदी ने शनिवार को कहा कि उन्होंने अपने नवजात बेटे का नाम गुरिक रखा है। दंपती के परिवार में दो वर्षीय बेटी मेहर भी है। उन्होंने पिछले साल तीन अक्टूबर को दूसरी संतान के जन्म की घोषणा की थी।

धूपिया (41) ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज पर नवजात बेटे की तस्वीर साझा की और उसका नाम उजागर किया। अभिनेत्री ने लिखा, हमारा बेटा गुरिक। अंगद (38) ने बेटे के साथ खेलते हुए एक वीडियो साझा किया। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद ने लिखा, गुरिक सिंह!!!!! हमारा शेर। प्यार से आप इसे बेदी साहब बुला सकते हैं। नेहा और अंगद ने मई 2018 में शादी की थी।