चुनावी ऐलान के साथ ही प्रियंका गांधी ने शुरू की वर्चुअल रैली, इंदिरा गांधी को लेकर कही यह बड़ी बात

चुनावी ऐलान के साथ ही प्रियंका गांधी ने शुरू की वर्चुअल रैली, इंदिरा गांधी को लेकर कही यह बड़ी बात

प्रियंका ने फेसबुक लाइव के जरिये अपने संवाद में कहा, उन्हें (महिलाओं को) रोजगार, शिक्षा, सेहत, सुरक्षा कैसी मिल रही है, ये महत्वपूर्ण है, हमने अपने शक्ति विधान में महिलाओं के लिए काफी कुछ लिखा है कि हम उनके लिए क्या करना चाहते हैं।

उत्तर प्रदेश सहित पांच राज्यों में चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पूरी दमखम के साथ चुनाव लड़ने की तैयारी में है। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस से लगातार उत्तर प्रदेश में पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ने की कोशिश में है। इन सब के बीच चुनावी तारीखों के ऐलान के बाद प्रियंका गांधी ने ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रियंका गांधी ने कहा कि हमने यूपी में 'महिला सशक्तिकरण' आंदोलन की शुरुआत की है और वास्तव में मेरा विचार यह है कि यह आंदोलन पूरे देश में चलना चाहिए। मुझे उम्मीद है कि उत्तर प्रदेश के चुनावों के बाद हम इस आंदोलन को देश के सभी राज्यों में चलाएंगे। प्रियंका ने काह कि राजनीतिक पहलू के लिए मैं बार बार यही कहती हूं कि अगर आपको महिलाओं को सशक्त बनाना है तो सिर्फ गैस सिलेंडर और हर महीने डायरेक्ट ट्रांसफर भेजने वाली प्रथा से काम नहीं चलेगा।

प्रियंका ने कहा, मेरी दादी इंदिरा गांधी जी भी मेरी प्रेरणा हैं। मैं उनसे भी प्रभावित हूं, इंदिरा गांधी जी एक सभा में भाषण दे रही थी तभी पथराव हो गया। उन्हें एक पत्थर आकर नाक पर लगा। खास बात ये है कि वे पीछे नहीं हटीं। फिर से खड़ी हुईं, भाषण पूरा किया। इंदिरा गांधी जी साहस की मिसाल थीं। उन्होंने हमेशा सही निर्णय लिया। वह आयरन लेडी थीं साथ ही उनमें धैर्य, निडरता, वीरता थी। वह महिला सशक्तिकरण की भी मिसाल हैं। विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 प्रतिशत टिकट देने के कांग्रेस के वादे पर उन्‍होंने कहा, मैंने व्यक्तिगत रूप से 50 प्रतिशत का समर्थन किया, दरअसल महिलाओं के लिए 40 प्रतिशत आरक्षण सही भागीदारी नहीं है, सही है कि ये हिस्सेदारी 50 प्रतिशत होनी चाहिए।
प्रियंका ने कहा, दूसरा यह है कि हमारा सशक्तिकरण कैसे होगा? हमसे कहा जाता है कि सहने की आदत डाल लो। यह सही है कि हम महिलाओं में सहने की शक्ति है, लेकिन महिलाओं को अपनी शक्ति पहचाननी होगी, महिलाओं को अपने हक के लिए लड़ना होगा। उल्‍लेखनीय है कि केंद्र सरकार ने महिलाओं को नि:शुल्‍क गैस कनेक्‍शन की योजना शुरू की है। वाद्रा ने दावा किया, ‘‘हम महिलाओं की उपेक्षा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि वह अपनी पार्टी के लड़की हूं, लड़ सकती हूं अभियान को सभी राज्यों में ले जाना चाहती हैं। उन्होंने कहा, पिछले एक महीने में, उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक दलों ने महिला मुद्दों पर बात करना शुरू कर दिया है, चाहे वह सपा हो, भाजपा हो, यह सभी महिलाओं की एक बड़ी उपलब्धि है। यह पूछे जाने पर कि वह भाजपा की चुनौती का सामना कैसे करेंगी, जिसकी सबसे बड़ी ताकत कथित रूप से नफरत है, उन्होंने कहा कि नकारात्मकता से केवल सकारात्मकता से ही निपटा जा सकता है।