न्यू ईयर ईव पर बी-टाउन में पार्टी करती नजर आईं अभिनेत्री जान्हवी कपूर, देखें तस्वीरें

न्यू ईयर ईव पर बी-टाउन में पार्टी करती नजर आईं अभिनेत्री जान्हवी कपूर, देखें तस्वीरें

तस्वीरों में जान्हवी कपूर ने रफ़ जीन्स और बैकलेस नॉटेड टॉप पहना हुआ हैं। अपनी इस ड्रेस में अभिनेत्री सिम्पल और बोल्ड नजर आ रही है। जान्हवी कपूर का यह लुक सोशल मीडिया पर आग लगाए हुए है।

बॉलीवुड इंडस्ट्री में नए साल 2022 की जबरदस्त जश्न के साथ शुरुआत हो चुकी है। कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज न्यू ईयर का वेलकम करने के मुंबई में पार्टी करते हुए स्पॉट हुए। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री जान्हवी कपूर भी न्यू ईयर ईव पर बी-टाउन में पार्टी करती नजर आयीं। उनकी कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं।

तस्वीरों में जान्हवी कपूर ने रफ़ जीन्स और बैकलेस नॉटेड टॉप पहना हुआ हैं। अपनी इस ड्रेस में अभिनेत्री सिम्पल और बोल्ड नजर आ रही है। जान्हवी कपूर का यह लुक सोशल मीडिया पर आग लगाए हुए है। अभिनेत्री के फैंस और फॉलोवर्स को उनका सादगी भरा अंदाज काफी पसंद आ रहा है। जान्हवी की बात करें तो अभिनेत्री तस्वीरों में बेहद खुश नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर जल्द ही गुड लक जैरी और दोस्ताना 2 जैसी फिल्मों में नजर आने वाली हैं। हाल ही में वह फिल्म रूही में मुख्य भूमिका में नजर आई थी। अभिनेत्री  ने फिल्म धड़क से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी।