ये हैं वो सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, जो भारत में धूम मचा रही हैं

ये हैं वो सस्ती इलेक्ट्रिक कारें, जो भारत में धूम मचा रही हैं

एमएंडएम यानी महिंद्रा एंड महिंद्रा की ई वेरिटो कार की इंडियन मार्केट में कीमत 9.13 लाख से ही 11। 6 लाख के बीच में है। फुल चार्ज होने पर 181 किलोमीटर तक यह कार दौड़ सकती है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार में 21.2 किलोवाट लिथियम आयन बैटरी लगी है।

इलेक्ट्रिक कारों का जमाना है और भारत भी इस वैश्विक ट्रेंड से अछूता नहीं रहा है। तेजी से भारत में भी इलेक्ट्रिक कारें लोकप्रिय हो रही हैं। आइए जानते हैं कि वह कौनसी इलेक्ट्रिक कारें हैं, जो भारत में फिलहाल राज कर रही हैं।

टाटा नेक्सन इलेक्ट्रिक (TATA NEXON EV)

टाटा की लोकप्रिय एसयूवी 'नेक्सन' लोकप्रिय इलेक्ट्रिक कार के सबसे ऊपरी पायदान पर है। इसका एक्स शोरूम प्राइस 14 लाख से 16:30 लाख रुपए के बीच में यह कार 3 वेरिएंट्स में उपलब्ध है। इस कार को सबसे सुरक्षित कार का प्राइस भी मिला हुआ है, और एक बार फुल चार्ज होने के बाद तकरीबन 312 किलोमीटर तक यह एसयूवी दौड़ सकती है। इस पर 8 साल की स्टैंडर्ड वारंटी और ip67 वाटरप्रूफ बैटरी पैक भी शामिल है। नेक्सन की बैटरी मात्र 60 मिनट में 0 से 80% तक चार्ज हो सकती है, मतलब पूरी तरह से किफायती!

टाटा टिगोर (TATA TIGOR)

जी हां! टाटा टिगोर भी बेहद पॉपुलर इलेक्ट्रिक गाड़ियों में अपना स्थान बनाने में सफल हुई है। यह सिंगल चार्ज में तकरीबन 250 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। इसकी कीमत 12 लाख से शुरू होती है। इतना ही नहीं भारत में इसे सबसे सस्ती इलेक्ट्रिक कार बताया जा रहा है और इसमें भी 1 घंटे में 80 फ़ीसदी तक चार्ज करने की कैपेसिटी है। इसकी बैटरी पर 8 साल की वारंटी मिल रही है। 

एमजी जेडएस (MG ZS EV)

एमजी जेडएस इलेक्ट्रिक व्हीकल की भारत में बढ़िया डिमांड है। प्रीमियम सेगमेंट में इस एसयूवी की कीमत 21 लाख से 23:30 लाख रुपए के बीच में है। यह कार Excite और Exclusive  वेरिएंट्स में उपलब्ध है। सिंगल चार्ज में तकरीबन साढे 300 किलोमीटर तक की रेंज देने में यह कार सक्षम है। यही नहीं  50 किलोवाट डीसी फास्ट चार्जर से 50 मिनट में ही पूरी तरह से चार्ज किया जा सकता है। हालांकि 7.4 किलो वाट चार्जर से इसे चार्ज करने में  6 से 8 घंटे का समय लगता है। 

हुंडई कोना (HYUNDAI KONA)

भारत में लोकप्रिय कारों के निर्माता में हुंडई का नाम भी शामिल है और बेहद प्रीमियम इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए हुंडई कोना एक बेहतर विकल्प के रूप में सामने है। तकरीबन 24:00 लाख से शुरू हुंडई कोना में 39.3 किलोवाट पावर की बैटरी लगी है,  जिसमें 136 एचपी की पावर जेनरेट होती है। फुल चार्ज पर या 452 किलोमीटर तक दौड़ सकती है। इसकी लिथियम पॉलीमर बैट्री ऐसी चार्जर पर 6 घंटे में फुल चार्ज हो जाती है। इतना ही नहीं इस कार को 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार को पकड़ने में मात्र 9.7 सेकेंड का वक्त लगता है। इस कार की टॉप स्पीड 165 किलोमीटर प्रति घंटे मानी जा रही है। 

महिंद्रा वेरिटो (Mahindra e-Verito)

जी हां! एमएंडएम यानी महिंद्रा एंड महिंद्रा की ई वेरिटो कार की इंडियन मार्केट में कीमत 9.13 लाख से ही 11। 6 लाख के बीच में है। फुल चार्ज होने पर 181 किलोमीटर तक यह कार दौड़ सकती है। महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार में 21.2 किलोवाट लिथियम आयन बैटरी लगी है।