भिवानी में एक खनन खदान में भूस्खलन हुआ। शुरुआती जानकारी में हरियाणा पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल हो गए और कई लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में 15-20 लोगों के फंसे हो सकते हैं। फिलहाल 3 लोगों को बचाया जा चुका है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
हिसार। हरियाणा के भिवानी में एक खनन खदान में पहाड़ दरकने से बड़ा हादसा हो गया है। जिसमें कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक खनन में इस्तेमाल होने वाली कई मशीनें मलबे में दब गईं। फिलहाल मौके पर पुलिस मौजूद है।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, भिवानी में एक खनन खदान में भूस्खलन हुआ। शुरुआती जानकारी में हरियाणा पुलिस ने बताया कि इस घटना में दो लोग घायल हो गए और कई लोग लापता हैं। बताया जा रहा है कि मलबे में 15-20 लोगों के फंसे हो सकते हैं। फिलहाल 3 लोगों को बचाया जा चुका है। जबकि एक व्यक्ति की मौत हो गई है।
भिवानी की खदान में बड़े स्तर पर खनन कार्य होता है। प्रदूषण के चलते खनन कार्य पर 2 महीने की रोक लगी हुई थी। जिसके बाद एनजीटी ने गुरुवार को रोक को हटा दिया था और शुक्रवार से खनन कार्य शुरू हुआ था। लेकिन नए साल की शुरुआत के साथ ही भिवानी में बड़ा हादसा हो गया।