भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार ने कहा कि जिन्ना टॉवर का नाम डॉ कलाम या फिर मिट्टी के पुत्र एक महान दलित कवि गुरराम जशुवा के नाम पर क्यों नहीं रखा जाना चाहिए ? उन्होंने जिन्ना टॉवर का फोटो साझा करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि इस टावर का नाम जिन्ना और क्षेत्र का नाम जिन्ना केंद्र है।
हैदराबाद। भाजपा ने आंध्र प्रदेश सरकार से पाकिस्तान के संस्थापक मोहम्मद अली जिन्ना के नाम पर रखे गए गुंटूर के जिन्ना टॉवर का नाम बदलने की मांग की है। आपको बता दें कि गुंटूर शहर में महात्मा गांधी रोड पर साल 1945 में एक लंबा स्मारक बनाया गया था, जिसे 'जिन्ना टॉवर' नाम दिया गया था और अब इसी टॉवर को लेकर विवाद छिड़ गया है। जहां विधानसभा चुनाव के चलते उत्तर प्रदेश में जिन्ना एक मुद्दा बना हुआ है, वहीं दूसरी तरफ अब आंध्र प्रदेश में भी बहस छिड़ गई है।
भाजपा के राष्ट्रीय सचिव वाई सत्य कुमार ने कहा कि जिन्ना टॉवर का नाम डॉ कलाम या फिर मिट्टी के पुत्र एक महान दलित कवि गुरराम जशुवा के नाम पर क्यों नहीं रखा जाना चाहिए ? उन्होंने जिन्ना टॉवर का फोटो साझा करते हुए एक ट्वीट में लिखा कि इस टावर का नाम जिन्ना और क्षेत्र का नाम जिन्ना केंद्र है। विडंबना यह है कि यह पाकिस्तान में नहीं बल्कि आंध्र प्रदेश के गुंटूर शहर में है। एक ऐसा केंद्र जो आज भी भारत के गद्दार का नाम लेता है। इसका नाम डॉ कलाम या मिट्टी के पुत्र एक महान दलित कवि गुरराम जशुवा के नाम पर क्यों नहीं रखा जाना चाहिए ? एक विचार है !