उद्यमियों ने फैक्ट्रियों में बिना मास्क के पाबंदी लगा दी


टीका लगवाए बिना फैक्ट्रियों में नहीं मिलेगा प्रवेश

ओमिक्रोन को लेकर सतर्कता बढ़ा दी गई है। टीका लगने के बाद ही कामगारों फैक्ट्री में प्रवेश दिया जा रहा है। कोरोना नियमों का पालन किया जा रहा है।

- दिनेश मित्तल, अध्यक्ष, साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन
साहिबाबाद.  कोरोना के नुकसान को झेल चुके उद्यमियों ने इस बार ओमिक्रोन को रोकने के लिए सख्ती बरतनी शुरू कर दी है। औद्योगिक क्षेत्र साइट चार की फैक्ट्रियों में टीका नहीं लगवाने वाले कामगारों के प्रवेश पर पाबंदी लगा दी है। फैक्ट्रियों में ओमिक्रोन को रोकने के लिए सख्ती बरती जा रही है।

कोरोना की पहली व दूसरी लहर में उद्यमियों को नुकसान उठाना पड़ा था। दूसरी लहर के बाद अब उद्योग का पहिया पटरी पर लौट आया है। कोरोना का नया वेैरिएंट ने फिर से उद्यमियों के माथे पर चिता की लकीर खींच दी है। इस बार उद्यमी भी कोरोना को रोकने के लिए पूरी तैयार से जुट गए हैं। साइट चार की 1700 फैक्ट्रियों में दो लाख से ज्यादा कामगार काम करते हैं। भारत में ओमिक्रोन के केस मिलने के बाद से उद्यमियों ने फैक्ट्रियों में बिना मास्क के पाबंदी लगा दी है। प्रवेश द्वार पर कामगारों की थर्मल स्क्रीनिग की जा रही है। शारीरिक दूरी का पालन किया जा रहा है। ज्यादातर कामगारों ने टीका लगवा लिया है। जिन कामगारों को टीका नहीं लगा हैं उनको टीका लगवाने के बाद ही फैक्ट्री में आने के लिए कहा गया है। इस संबंध में साहिबाबाद इंडस्ट्रीज एसोसिएशन ने टीका नहीं लगवाने वाले कामगारों की सूची बनाने के लिए कहा है।