पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन

पंजाब चुनाव से पहले अकाली दल को लगा बड़ा झटका, मनजिंदर सिंह सिरसा ने थामा भाजपा का दामन

शिरोमणि अकाली दल के नेता और दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस दौरान केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, गजेंद्र सिंह शेखावत मौज़ूद रहे। आपको बता दें कि मनजिंदर सिंह सिरसा दो बार दिल्ली की राजौरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं।

नयी दिल्ली। पंजाब में अगले साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पूर्व अध्यक्ष मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को भाजपा मुख्यालय में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान समेत कई नेता मौजूद रहे। भाजपा में शामिल होने के बाद मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि मैं दिल्ली सिख गुरुद्वारा मैनेटमेंट के माध्यम से देशभर में मानवता की सेवा, देश की सेवा और हमारे पंथ की सेवा की है।

राजौरी गॉर्डन से रह चुके हैं विधायक

उन्होंने कहा कि हमारे समुदाय को जगह पर भी हमारी जरूरत पड़ी है हमने पूरे देश में जाकर उनकी आवाज बुलंद की। इसी बीच केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि मैं अगर उत्तर भारत की राजनीति में सिख चेहरों की बात करूं तो उनमें से एक चेहरे मनजिंदर सिंह सिरसा का है। मनजिंदर सिंह सिरसा दो बार दिल्ली की राजौरी विधानसभा से विधायक रह चुके हैं। पिछले 3 साल से दिल्ली गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमिटी के अध्यक्ष के तौर पर काम कर रहे हैं।