बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान आधी आबादी का पूरे विश्व में मान बढ़ाया

 

'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने बढ़ाया आधी आबादी का मान'

Publish Date:Wed, 29 Dec 2021 08:11 PM (IST)Author: Jagran
'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान ने बढ़ाया आधी आबादी का मान'

गाजियाबाद. बेटी बचाओ, बेटी बढ़ाओ अभियान हम नहीं भूल सकते, क्योंकि इस अभियान ने आधी आबादी का पूरे विश्व में मान बढ़ाया है। यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुरू किया था। केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार आने के बाद महिलाओं को तरक्की के अधिक अवसर मिले हैं। अब महिलाएं सुरक्षित महसूस करती हैं। भाजपा महिला मोर्चा के महिला सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंची मोर्चे की राष्ट्रीय महामंत्री दीप्ति रावत ने महिलाओं को संबोधित करते हुए ये विचार व्यक्त किए।

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में भले ही अभी समय है, लेकिन भाजपा पूरी तरह से चुनावी मोड में आ चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के रोड शो के बाद से हर दिन विविध आयोजन हो रहे हैं। मंगलवार को युवा सम्मेलन तो बुधवार को संजयनगर सेक्टर 23 में महिला सम्मेलन कर भाजपाइयों ने केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। दीप्ति रावत ने कहा कि बेटियों को पढ़ाने की भावना जागृत होने से भ्रूण हत्या में कमी आई है। मोर्चे की क्षेत्रीय अध्यक्ष वर्षा कौशिक, क्षेत्रीय महामंत्री रमा गुप्ता, महापौर आशा शर्मा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग व लज्जा रानी गर्ग ने भी विचार रखे। मोर्चे की महानगर अध्यक्ष पूनम कौशिक व जिलाध्यक्ष अनिता मिश्रा की अध्यक्षता में हुए आयोजन का संचालन महानगर महामंत्री रेनू चंदेला व शक्ति सिंह ने किया। मोदीनगर विधायक डा.मंजू शिवाच, खोड़ा चेयरमैन रीना भाटी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मोनिका पंडित, महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा, जिलाध्यक्ष दिनेश सिघल, पप्पू पहलवान, सोनिया स्वरूप, बीना गौतम, अनुपमा श्रीवास्तव, राज जैन, पूनम सिंह व शीतल चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहीं।