137 वें कांग्रेस के स्थापना दिवस पर झंडारोहण किया


मेरठ में स्थापना दिवस पर कांग्रेसियों ने ली शपथ
मेरठ। जिला व महानगर कांग्रेस कमेटी ने 137 वें कांग्रेस के स्थापना दिवस पर झंडारोहण किया गया। इस दौरान देश की एकता व अखंडता की शपथ ली गई।

जिलाध्यक्ष अवनीश काजला व महानगर अध्यक्ष जाहिद अंसारी ने पार्टी कार्यालय बुढ़ाना गेट पर झंडारोहण किया। कार्यकर्ताओं को देश की एकता व अखण्डता की शपथ दिलाई। जिला व महानगर अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि प्रियंका वाड्रा के नेतृत्व में 2022 के विधानसभा चुनावों में तन-मन-धन से समर्पित होकर उत्तर प्रदेश को अंधकार से निकालने के लिये समर्पित हो जाएं। कार्यक्रम का संचालन राकेश मिश्रा ने किया। इस अवसर कांग्रेस प्रवक्ता हरिकिशन अम्बेडकर, बबीता गुर्जर, सपना सोम, सुनीता मंडल, केडी शर्मा समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।  

ये शपथ ली गई 

'मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का सदस्य हूं। लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्ष, समाजवाद और साम्प्रदादिक सदभाव में पूरी आस्था रखता हूं। अपनी पार्टी व देश हित के लिए सदैव क्रियाशील रहूंगा। ऐसा कोई कार्य नहीं करूंगा जिससे मेरी पार्टी या देश को कोई हानि हो। कांग्रेस पार्टी व देश की सदैव सेवा करता रहूंगा।'

श्रीराम कथा का समापन

मेरठ, जागरण संवाददाता। मोदीपुरम हाईवे-58 स्थित श्रीदेव मंदिर में चल रही संगीतमयी श्रीराम कथा का सोमवार को समापन हो गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालू अपने स्वजन संग मौजूद थे। कथा वाचक नाराणाचार्य जी महाराज ने श्रीराम कथा का सारांश बताया। साथ ही प्रभु श्रीराम के बताए मार्ग पर चलने के लिए भक्तों को प्रेरित किया। भगवान को भोग लगाने के बाद रामायण जी को अपने सिर पर रखकर उसे बालाजी मंदिर में ले गए। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। पवन ङ्क्षसधू, पूजा, पंडित वेदप्रकाश, पंडित वासुदेव, पंडित अरुण आदि भक्त मौजूद थे।