|| भाजपा कार्यकर्ता का अपमान नहीं किया जाएगा बर्दाश्त ||
मोदीनगर. गत 6 अक्टूबर को भोजपुर थाने के एक दरोगा द्वारा भाजपा के बूथ अध्यक्ष अनुज कुमार को लात मारने एवं कई लोगों के साथ मारपीट व गाली गलौच करने की घटना का संज्ञान लेते हुए पूर्व सांसद प्रतिनिधि व वरिष्ठ भाजपा नेता नीरज त्यागी ने भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ भोजपुर थाने पर जोरदार प्रदर्शन किया | इस घटना की शिकायत एस एस पी ग़ज़िआबाद और जन प्रतिनिधिओं को भी की जा चुकी है परंतु इसके बावजूद भी पुलिस द्वारा कोई उचित कार्यवाही नहीं की गई और वह दरोगा आज भी थाने में तैनात है| इस मामले की जानकारी दो दिन पहले ही नीरज त्यागी को मिली और उन्होंने तुरंत एस.औ. भोजपुर प्रभात दीक्षित को फोन मिला कर मामले का संज्ञान लिया और घटना की सारी जानकारी जुटाकर अगले दिन ही थाने पहुंचकर जोरदार विरोध करते हुए कहा की भाजपा के कार्यकर्ता का अपमान किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा| नीरज त्यागी ने एस ओ को वीडियो क्लिपिंग दिखाते हुए कहा कि ऐसे पुलिसवालों की वजह से पूरा थाना और पुलिस विभाग बदनाम होता है, उन्होंने इस दरोगा को तुरंत थाने से हटाकर उसकी बर्खास्तगी की मांग की, अन्यथा की स्थिति में इस पूरे प्रकरण को उत्तरप्रदेश शासन तक पहुँचाने की चेतावनी भी दी| एस ओ भोजपुर ने मामला शान्त कराने के लिए सी ओ मोदीनगर से नीरज त्यागी की बात भी कराई | नीरज त्यागी के साथ जिला मंत्री आशीष त्यागी, जिला महामंत्री किसान मोर्चा पारुल त्यागी, भोजपुर मंडल अध्यक्ष नीटू चौधरी, मंडल उपाध्यक्ष विशेष त्यागी, शेखर त्यागी,आशु, पिंटू, अन्य भाजपा कार्यकर्ता एवं पीड़ित पक्ष के लोग मौजूद रहे |