नगर पालिका मोदीनगर द्वारा संचालित कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण


मोदीनगर
. माननीय विधायक मोदीनगर डॉक्टर मंजू शिवाच जी द्वारा मोदीनगर क्षेत्र के संजय पुरी स्थित, नगर पालिका मोदीनगर द्वारा संचालित कूड़ा निस्तारण केंद्र का निरीक्षण किया गया।   निरीक्षण के दौरान नगर पालिका अध्यक्ष श्री अशोक महेश्वरी जी, मुरारी लाल जी ,एवं सीओ मोदीनगर भी मौजूद रहे।  विधायक जी ने बताया कि कूड़ा निस्तारण केंद्र पर सबसे पहले शहर से कूड़ा हटाकर ,इस निस्तारण केंद्र पर लाया जाता है। फिर उसे अलग-अलग वर्गीकृत किया जाता है।  वर्गीकरण करने के बाद उसे अलग-अलग बर्तनों में रखा जाता है जैसे प्लास्टिक की बोतलें, एक्स-रे की फिल्में ,प्लास्टिक के ढक्कन ,दवाइयों के रैपर, कॉस्मेटिक के समान आदि को अलग-अलग रख कर साफ किया जाता है। फूल, सब्जियों के खेत के लिए यहां पर जैविक खाद बनाई जाती है ।इसके अलावा यहां पर केंचुए से बनी खाद को भी बनाया जाता है। यहां पर गोबर की खाद का भी निर्माण किया जाता है ।। सभी प्रकार की खाद यहां पर बिकरी के लिए भी उपलब्ध है।   इस कूड़ा निस्तारण केंद्र पर 50 से अधिक गरीब महिलाओं को रोजगार दिया गया है ,यहां के कर्मचारी के अनुसार अभी तक 35,000 रुपए की आय भी हो चुकी है।  नगरपालिका अध्यक्ष श्री अशोक महेश्वरी जी के अनुसार इस केंद्र को और बेहतर बनाने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं तथा भविष्य में और  नये केंद्र खोलने की योजना है, जिससे कि मोदी नगर शहर के कूड़े का निस्तारण सही तरीके से किया जा सके।