टोक्यो पैरालंपिक में भारत ने एक और पदक जीता है। भारत के विनोद कुमार ने डिस्कस थ्रो में कांस्य पदक जीता है। इससे पहले भारत की ओर से भाविना पटेल और निषाद कुमार ने आज पैरालंपिक में रजत पदक जीता था।
विनोद ने 19.91 मीटर का थ्रो फेंककर एशियाई रिकॉर्ड को भी ध्वस्त किया। विनोद सिल्वर के काफी करीब थे हालांकि आखिरी क्षणों में वह चूक गए और उन्हें कांस्य पदक से संतोष करना पड़ा। भारत के लिए खेल दिवस बेहद ही खास रहा है।It turned out to be a SUPER SUNDAY for #IND 🔥
— #Tokyo2020 for India (@Tokyo2020hi) August 29, 2021
3️⃣ Medals in the bag - 2 #silver medals and a #bronze 😍
RT this and show your support for the athletes! #Tokyo2020 #Paralympics #ParaTableTennis #ParaAthletics pic.twitter.com/XqakLNcodL