हिन्दुस्तान से अच्छे संबंध चाहता है तालिबान, कहा- भारत-पाक विवाद में हमें नहीं पड़ना

अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद तालिबान अपनी दहशतगर्दी फैलाने में लगा हुआ है। तालिबान के डर से लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। इसी बीच तालिबान भारत से अच्छे रिश्ते बनाने की बात कर रहा है। तालिबान ने कहा है कि उसे भारत से अच्छे रिश्ते बनाने हैं। इस बात की जानकारी तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने दी है। तालिबान के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा है कि हमें भारत के साथ अच्छे और मजबूत रिश्ते चाहिए। भारत के तमाम राजनयिक भी यहां पर सुरक्षित रहेंगे। किसी को भी देश छोड़ने की जरूरत नहीं है। 

भारत-पाक संबंध पर कही ये बात

तालिबान भारत के साथ अच्छे रिश्ते की मंशा तो दिखाई है। लेकिन पाकिस्तान के साथ भारत के चल रहे तनाव पर कुछ भी नहीं कहा है। तालिबान ने जोर देकर कहा है कि उसे भारत-पाकिस्तान विवाद में हस्तक्षेप नहीं करना है। ये दोनों देशों की आपसी समस्या है और तालिबान इसमें कोई भी भूमिका नहीं निभाएगा।