पूरा होगा कल्याण सिंह का सपना? अलीगढ़ का नाम होगा हरिगढ़, जिला पंचायत बोर्ड बैठक में प्रस्ताव को मंजूरी

 

अलीगढ़, उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार आने के बाद से ही कई शहरों के नाम बदले गए हैं। विपक्ष की ओर से इसका विरोध भी किया गया। लेकिन योगी सरकार प्रदेश को वापस वो पहचान दिलाने की कोशिश में लगी है जो विदेशी आक्रमणकारियों द्वारा धूमिल कर दी गई थी। इसी क्रम में यूपी सरकार की तरफ से उत्तर प्रदेश के तीन प्रमुख स्थानों के नाम बदले गए। इलाहाबाद को प्रयागराज, मुगलसराय को दीन दयाल उपाध्याय नगर और फैजाबाद को अयोध्या किया गया। अब अलीगढ़ का नाम बदलने का प्रस्ताव पास हगया है। जिला पंचायत की बोर्ड बैठक में अलीगढ़ का नाम हरिगढ़ करने का प्रस्ताव पास किया गया है। 





पूरा होगा कल्याण सिंह का सपना

अलीगढ़ का नाम बदले जाने की मांग वर्षों पुरानी है। विश्व हिन्दू परिषद ने साल  2015 में अलीगढ़ में प्रस्ताव पास कर कहा था कि अलीगढ़ का प्रचीन नाम हरिगढ़ ही है। इसे बाद में अलीगढ़ कर दिया गया था। कल्याण सिंह ने साल 1992 में सीएम पद पर रहते हुए इसका नाम हरिगढ़ करने की कोशिश की थी। लेकिन उस वक्त केंद्र में कांग्रेस सरकार थी। इसलिए उनकी कोशिशें सफल नहीं हो सकी थी।