महामृत्युंजय महायज्ञ का समापन आज

 गाजियाबाद। जवाहर लाल नेहरू युवा केंद्र में चल रहे महामृत्युंजय महायज्ञ में शनिवार को 1.40 लाख मंत्रों की आहुति दी गई। रविवार को 1.51 लाख मंत्रों की आहुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। संस्था के महासचिव जगत प्रकाश शर्मा ने बताया कि पूर्णाहुति में शामिल होने के लिए अपने साथ गोला लेकर आए। रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। इस मौके पर अशोक तिवारी, एसवी सिंह, अनिल शर्मा, युवराज सिंह, सीमा, राधिका, सपना, पूनम, आशा, मनबीर सिंह और देशराज आदि मौजूद रहे।