हैदराबाद के अस्पताल में हुआ अनोखे बच्चे का जन्म, मछली जैसा था शरीर
unique baby born in hospital in hyderabad body was like fish

मछली सदृश शरीर वाली जलपरी को हम अक्सर फिल्मों में देखते आए हैं, लेकिन हैदराबाद में हकीकत में भी ऐसा हुआ है। यहां एक महिला ने मछली जैसे शरीर वाले अनोखे बच्चे को जन्म दिया है। डॉक्टरों के मुताबिक, इस तरह की काया वाले बच्चों को मरमेड बेबी कहा जाता है।

हैदराबाद के पेटलाबुराज मैटरनिटी अस्पताल में यह मामला सामने आया हैं। यहा प्रसव के लिए भर्ती हुई एक महिला ने मरमेड बेबी को जन्म दिया है। अस्पताल के डॉक्टरों की मानें तो महिला ने इस मछली जैसे आकार के बच्चे बीते बुधवार की शाम को करीब सात बजे जन्म दिया था। जन्म के साथ ही बच्चे के दोनों पांव एक-दूसरे से पूरी तरह चिपके हुए थे। यही नहीं उसके शरीर के नीचे का हिस्सा बिल्कुल मछली की तरह था।

उन्होंने बताया कि इस बच्चे को सिरेनोमेलिया यानी मरमेड सिंड्रोम की बीमारी है। जन्म लेने के दो घंटे बाद ही इस बच्चे की मृत्यु हो गई। ऐसे बच्चे दुर्लभ ही देखने को मिलते हैं। इस सिंड्रोम से पीड़ितों में लिंग नहीं होता। दोनों किडनियां भी नहीं होतीं। अस्पताल की ओर से दी गई जानकारी में बताया गया कि पहले दोषों का पता नहीं चल सका, जिसने मामले को और अधिक जटिल बना दिया।