विराट कोहली और ईशान किशन ने लगाई चौकों की झड़ी, भारत के 50 रन पूरे

भारत और इंग्लैंड के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम में दूसरा टी20 मैच खेला जा रहा है। 165 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने शुरुआत अच्छी नहीं रही है और टीम ने केएल राहुल का विकेट गंवा दिया है। इस समय कप्तान विराट कोहली और ईशान किशन क्रीज पर मौजूद हैं।   इंग्लैंड ने टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 164 रन बनाए। 

ALL LIVE UPDATES:

09:29 PM: 6 ओवर के बाद भारत का स्कोर 50/1, कोहली 22 और ईशान किशन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। टॉम कुर्रन के पहले ओवर में ईशान ने 16 रन बटोरे। भारत की अच्छी शुरुआत। 

09:25 PM: 5 ओवर के बाद भारत का स्कोर 34/1, विराट कोहली 21 और ईशान किशन 12 रन बनाकर खेल रहे हैं। कोहली ने क्रिस जोर्डन के पहले ओवर में दो चौके समेत 12 रन बटोरे। 

09:15 PM: 3 ओवर के बाद भारत का स्कोर 15/1, कोहली 4 और ईशान किशन 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। सैम कुर्रन ने अपने दूसरे ओवर में 9 रन दिए। 

09:09 PM: 2 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6/1, ईशान किशन 5 और कप्तान कोहली 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। आर्चर ने अपने पहले ओवर में 6 रन दिए। 

09:06 PM: 0.6 ओवर में सैम कुर्रन की गेदं पर केएल राहुल ने थमाया बटलर को कैच। राहुल लगातार दूसरे मैच में जीरो पर आउट हुए। 

LIVE MATCH SCORECARD

LIVE HINDI COMMENTARY

09:01 PM: भारत की पारी की शुरुआत करने के लिए ईशान किशन और केएल राहुल सलामी बल्लेबाज के तौर पर उतरे हैंं। इंग्लैंड की तरफ से सैम कुर्रन पहले ओवर फेंक रहे हैं। 

08:49 PM: इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 164 रन बनाए। भारत को मैच को जीतने के लिए 165 रन बनाने हैं। क्रिस जोर्डन 0 और सैम कुर्रन 6 रन बनाकर नाबाद रहे। 

08:47 PM: 19.4 ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर आउट हुए बेन स्टोक्स। स्टोक्स ने 24 रनों की पारी खेली।

08:44 PM: 19 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 158/5, बेन स्टोक्स 23 और सैम कुर्रन 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

08:36 PM: 17.1 ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर मोर्गन ने पंत को थमाया कैच। इंग्लैंड कप्तान ने 28 रनों की पारी खेली। 

08:30 PM: 16 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 136/4, बेन स्टोक्स 3 और मोर्गन 27 रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने अपने तीसरे ओवर में 7 रन दिए। 

08:26 PM: 15 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 129/4, मोर्गन 23 और बेन स्टोक्स 2 रन बनाकर खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने अपने चार ओवर के स्पेल में 34 रन खर्च किए और एक विकेट अपने नाम किया। आखिरी के पांच ओवरों का खेल बचा है। 

08:20 PM: 13.5 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर बेयरस्टो ने थमाया सूर्यकुमार यादव को कैच। बेयरस्टो 20 रन बनाकर लौटे पवेलियन। सुंदर नेअपने चार ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट झटके। 

08:19 PM: 13.2 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर सूर्यकुमार यादव ने छोड़ा बेयरस्टो का कैच और गेंद उनके हाथ में लगकर बाउंड्री पार भी चली गई। 

08:13 PM: 12.2 ओवर में शार्दुल ठाकुर की गेंद पर इयोन मोर्गन ने लगाया चौका और इसके साथ ही इंग्लैंड के 100 रन भी पूरे हुए। 13 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 111/3, मोर्गन 14 और बेयरस्टो 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। शार्दुल ठाकुर के इस ओवर में मोर्गन  ने 14 रन बटोरे। 

08:06 PM: 11.1 ओवर में वॉशिंगटन सुंदर की गेंद पर जेसन रॉय ने थमाया भुवनेश्वर कुमार को कैच। रॉय 46 रन बनाकर लौटे पवेलियन।  

08:03 PM: 11 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 91/2, जेसन रॉय 46 और बेयरस्टो 11 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत को तीसरे विकेट की तलाश है। 

07:52 PM: 9 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 74/2, जेसन रॉय 39 और जॉनी बेयरस्टो 1 रन बनाकर खेल रहे हैं। चहल ने अपने दूसरे ओवर में 10 रन खर्च किए। 

07:48 PM: 8.2 ओवर में युजवेंद्र चहल की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए डेविड मलान। मलान ने 23 गेंदों में 24 रनों की पारी खेली। चहल को मिली मैच की अपनी पहली सफलता। 

07:38 PM: 7 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 51/1, जेसन रॉय 26 और डेविड मलान 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। युजवेंद्र चहल ने अपने पहले ओवर में 7 रन खर्च किए। 

07:33 PM: 6 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 44/1, जेसन रॉय 20 और डेविड मलान 18 रन बनाकर खेल रहे हैं। बटलर का विकेट गंवाने के बाद रॉय और मलान ने पारी को संभाल लिया है। हार्दिक पांड्या ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए। 

07:22 PM: 4 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 30/1, डेविड मलान 11 और रॉय 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:15 PM: 3 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 23/1, मलान 6 और रॉय 13 रन बनाकर खेल रहे हैं। भुवनेश्वर कुमार ने दूसरे ओवर में रॉय ने दो चौके समेत कुल 11 रन बटोरे। बटलर की विकेट का रॉय पर कोई भी दबाव नहीं दिख रहा है। 

07:09 PM: 2 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 12/1, रॉय 8 और डेविड मलान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। वॉशिंगटन सुंदर ने अपने पहले ओवर में 7 रन दिए। 

07:07 PM: 1 ओवर के बाद इंग्लैंड का स्कोर 5/1, जेसन रॉय 1 और मलान 4 रन बनाकर खेल रहे हैं। 

07:03 PM: इंग्लैंड को लगा पहला झटका। 0.3 ओवर में भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर एलबीडब्ल्यू आउट हुए जोस बटलर। बटलर बिना खाता खोले लौटे पवेलियन। नए बल्लेबाज डेविड मलान आए हैं। 

07:00 PM: इंग्लैंड की तरफ से पारी की शुरुआत करने के लिए जोस बटलर और जेसन रॉय क्रीज पर उतरे हैं। भारत की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार फेंक रहे हैं। 

भारत का प्लेइंग XI: ईशान किशन, केएल राहुल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, ऋषभ पंत, हार्दिक पांड्या,  वॉशिगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, भुवनेश्वर कुमार, युजवेंद्र चहल ।

इंग्लैंड का प्लेइंग XI: जेसन रॉय, जोस बटलर, डेविड मलान, जॉनी बेयरस्टो, इयोन मोर्गन, बेन स्टोक्स, सैम कुर्रन, जोफ्रा आर्चर, टॉम कुर्रन, क्रिस जोर्डन, आदिल राशिद।