राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी में राज्य की बालक एवं बालिका ब्रिगेड के संभावित खिलाड़ियों की सूची शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हॉकी ने घोषित कर दी है।

 जूनियर हॉकी के लिए राज्य संभावित टीमें तैयार

राज्य स्तरीय कैम्प 22 फरवरी से

लखनऊ। राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी में राज्य की बालक एवं बालिका ब्रिगेड के संभावित खिलाड़ियों की सूची शुक्रवार को उत्तर प्रदेश हॉकी ने घोषित कर दी है। लॉकडाउन के बाद पहली बार हो रही राष्ट्रीय सब जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में हिस्सा लेने वाली राज्य की संभावित टीम का चयन दो दिवसीय ट्रायल में किया गया है। दोनों टीमों में 25-25 सदस्य चुने गए हैं। चुनी हुई बालिकाओं का विशेष प्रशिक्षण शिविर 22 फरवरी से वाराणसी में और बालकों का पहली मार्च से स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ में लगेगा। बालकों की टीम में 11 और बालिकाओ की टीम में सात खिलाड़ी लखनऊ की हैं। इन खिलाड़ियों का चयन लम्बी कवायद के बाद लखनऊ और सैफई में किया गया।

हॉकी उत्तर प्रदेश के सचिव डा. आरपी सिंह ने बताया कि बालकों की राज्य टीम 17 से 28 मार्च तक हरियाणा में और बालिका टीम 10 से 18 मार्च तक रांची में होने वाली राष्ट्रीय सब जूनियर चैंपियनशिप में हिस्सा लेगी। बालकों का राज्य स्तरीय ट्रायल सैफई में और बालिकाओं का लखनऊ में किया गया था।

बालिका संभावित टीम : सिमरन हुसैन, जूली भारद्वाज, शीला थापा एवं पीताम्बरी (सभी लखनऊ हॉस्टल), खुशी उपाध्याय, खुशी राठौर और ज्योति विश्वकर्मा (सभी लखनऊ), पूर्णिमा यादव, आशिका वर्मा, अंजू यादव, निक्की सिंह, रेणुका पटेल, प्रीति पटेल, मनीषा पटेल, सुनीता कुमारी, पूजा चौधरी, नन्दिनी मिश्रा, वन्दना पटेल, पुष्पांजलि सोनकर, कंचन कुमारी, राबिया खान एवं श्रेयांशी गुप्ता (सभी गोरखपुर स्पोर्ट्स कॉलेज), मानसी यादव (मेरठ), जैनब खुर्शीद (प्रतापगढ़), कुमकुम (रायबरेली)।

बालक संभावित टीम : विक्रांत सिंह, सूरज पाल, मनोज यादव, चंदन यादव, अजीत कुमार, अजीत यादव, अंकित प्रजापति, त्रिलोकी, आनंद कुमार (सभी स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ), शफात अली (लखनऊ हॉस्टल), शाहरुख अली (लखनऊ), जीशान अली, अली खान, सिद्धांत सिंह, अभिषेक सिंह, राजेश यादव, पंकज कुमार, रजा अली, नीतिश भारद्वाज, फहद अली, सिद्धार्थ यादव (सभी स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई), प्रशातं शुक्ला (प्रतापगढ़), समीर रिजवान (गोरखपुर), मनीष प्रजापति (स्पोर्ट्स हॉस्टल वाराणसी), राजन सैनी ( स्पोर्ट्स हॉस्टल रामपुर)।