रोचक तथ्य: दुनिया में सबसे ज्यादा पॉपुलर है यह नाम, भारत में राम नहीं, टॉप पर यह है नाम
world population day 2020

करीब 7.79 अरब की आबादी वाली इस दुनिया में सबसे ज्यादा किस नाम के लोग हैं? इस सवाल के जवाब में आप कुछ देर अपना सिर खुजलाएंगे। अगर फिर नहीं बता सकते तो हम बताते हैं कि दुनिया में किस नाम के सबसे ज्यादा व्यक्ति हैं। पूरे विश्व में शियानशेंग (Xiansheng) नाम के सबसे ज्यादा लोग हैं। इस चीनी नाम का मतलब होता है पति, सर और मिस्टर। वेबसाइट forebears.io के मुताबिक हर 67 लोगों में से एक व्यक्ति का नाम शियानशेंग (Xiansheng) है और इनकी कुल संख्या 108,118,954 है। दूसरे नंबर पर मारिया है। इस नाम की 61,147,219 महिलाएं हैं।

तीसरे नंबर पर भी चीनी नाम है। दुनिया में शाऊजिए (Xiaojie) नाम की महिलाएं है। इनकी संख्या 51,857,868 है। यानी हर 141 में से एक महिला का नाम Xiaojie है।

इसी तरह दुनिया में सबसे ज्यादा पुकारे जाने वाले व्यक्तियों के नामों में नूशी (Nushi) चौथे, मोहम्मद पांचवें (Mohammed) और जोस (Jose) छठे स्थान है। इसके अलावा मुहम्मद (Muhammad) सातवें, मोहामद 8वें (Mohamed), मोहम्मद (Mohammad) 9वें और  वेई (Wei) 10 वें स्थान पर है। 

हिंदी नामों में अनीता-रीता का जलवा, पहले पर श्री

अगर हिंदी नामों की बात करें तो श्री (Sri) का पहला नंबर है, जो ओवर ऑर वर्ल्ड लिस्ट में 45 नंबर पर है। इस नाम के 64 लाख, 73 हजार 133 लोग हैं। दूसरे नंबर पर राम (Ram)  नाम है। इस नाम के लोगों की संख्या 57 लाख, 43 हजार 57 है। यानी 1269 लोगों में एक व्यक्ति का नाम राम है। ओवर ऑल रैकिंग में यह 58वें नंबर पर है। इसके अलावा सबसे पापुलर नाम अनीता है, जो ओवर ऑल रैंकिंग में 63वें स्थान पर है। दुनिया की 1330 महिलाओं में से एक नाम अनीता है। इनकी संख्या 54 लाख 79 हजार 91 है। इसके बाद रीता का नंबर आता है, जो लिस्ट में 75वें नबंर पर है। इनकी संख्या 46 लाख 42हजार 146 है। टॉप 100 नामों में सुनीता की जगह है। 85वें नंबर पर सुनीता नाम की कुल 41 लाख, 10 हजार 579 महिलाएं हैं।

दुनिया में सबसे ज्यादा नामों की लिस्ट

रैंकनामसंख्या
1Xiansheng108,118,954
2Maria61,147,219
3Xiaojie51,857,868
4Nushi49,344,935
5Mohammed45,652,146
6Jose29,940,365
7Muhammad26,394,861
8Mohamed24,513,164
9Mohammad16,782,407
10Wei15,195,632

स्रोत:forebears.io