ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, मौत

 गाजियाबाद। विजयनगर थाना क्षेत्र में एक बाइक सवार व्यक्ति को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। बाइस सवार की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक के भाई ने अज्ञात ट्रैक्टर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस के अनुसार, मूल रुप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले गुफरान पुत्र सुबेद्दीन बाइक से ग्रेटर नोएडा से अपने किराये के मकान पसौंडा जा रहे थे। सिद्धार्थ विहार मोड़ पर पीछे से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उन्हें टक्कर मार दी। ट्रैक्टर काफी तेज गति से चल रहा था। इस टक्कर से बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं गुफरान को भी काफी चोट लगी। गंभीर रूप से घायल को नेहरूनगर के यशोदा अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।