गाजियाबाद की हवा फिर से बेहद खराब श्रेणी में पहुंची

 ट्रांस हिंडन। गाजियाबाद का एक्यूआई शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया। शहर के एक्यूआई में रोजाना बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में गाजियाबाद शुक्रवार को देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। दिनभर आसमान में धुंध छाने की वजह से धूप नहीं निकली। वहीं, शाम के समय बूदांबादी होने से मौसम और ठंडा हो गया। इंदिरापुरम और वसुंधरा स्टेशन का एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

गाजियाबाद का एक्यूआई शुक्रवार को बेहद खराब श्रेणी में 304 दर्ज किया गया। जो एनसीआर में लगातार तीसरे दिन सबसे प्रदूषित रहा। वापी, ग्रेटर नोएडा और ग्वालियर के बाद गाजियाबाद देश का चौथा सबसे प्रदूषित शहर रहा। जबकि गुरूवार को शहर का एक्यूआई खराब श्रेणी में 294 दर्ज किया गया था। पिछले दिनों बारिश होने के बाद रोजाना शहर के एक्यूआई में बढ़ोतरी दर्ज किया जा रहा हैं। वहीं, दिनभर शहर धुंध की चादर से ढका रहा। जिसकी वजह से धूप नही निकला। शाम के समय बारिश होने की वजह से ठंड बढ गई। जिससे लोग दिनभर बेहाल रहे। दिन का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 20 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा 6 किलोमीटर प्रती घंटा की रफ्तार बहा। प्रदूषण बढ़ने से इंदिरापुरम और वसुंधरा का एक्यूआई भी बेहद खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

एनसीआर के अन्य शहरों का हाल

शहर एक्यूआई

दिल्ली 234

गाजियाबाद 304

फरीदाबाद 256

गुरुग्राम 163

नोएडा 261

---

शुक्रवार को वायु प्रदूषण का हाल

तत्व स्तर मानक

पीएम 10 231 100

पीएम 2.5 312 60

एसओ2 12 80

---

शहर के चार स्टेशनों का हाल

स्टेशन एक्यूआई

संजय नगर 270

वसुंधरा 312

इंदिरापुरम 334

लोनी देहात 278

(सभी स्टेशनों का हाल शुक्रवार शाम 6 बजे का है।)

---

पांच दिन में वायु प्रदूषण का हाल

08 जनवरी 304

07 जनवरी 294

06 जनवरी 234

05 जनवरी 148

04 जनवरी 168

03 जनवरी 384