विजयादश्मी पर अपनों को भेजें ये चुनिंदा Wishes

Happy Dussehra 2020 :


दशहरा यानी नवरात्रि का पर्व भारत में मनाए जाने वाले सबसे ज्यादा लोकप्रिय त्योहारों में से एक है। इस बार दशहरा का पर्व कल यानी 25 अक्टूबर 2020 (रविवार) को मनाया जाएगा। खुशियों और उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों से भरपूर यह पर्व पूरे देशभर में मनाया जाता है। दशहरा पर्व मनाने के पीछे महत्वपूर्ण अध्यात्मिक कारण है बुराई पर अच्छाई की जीत। पौराणिक कथाओं के अनुसार, दशहरा के दिन ही भगवान राम ने लंका के राजा राक्षस रावण का अंत किया था। दशहरा का पर्व हमें अच्छाई की जीति आशा के साथ नेक कार्यों में भरोसा करना सिखाता है।दशहरा एक ऐसा पर्व है जिसे लोग अपने परिवार के साथ मनाते हैं। इस मौके पर लोग अपने दोस्तों, रिश्तेदारों और सहकर्मियों को एक सफल लाइफ जीने और खुश रहने की कामना के साथ शुभकामना संदेश भेजते हैं। यहां कुछ चुनिंदा शुभकामना संदेश और फोटो आपके लिए लेकर आए हैं जिन्हें आप भी भी अपनों को भेजकर शुभकामना संदेश दे सकते हैं।


बुराई को हराकर भगवान राम ने जगाई उम्मीदों की आस
इस दशहरा आपके मन की बुराई रूपी रावण का भी हो नाश
Happy Dussehra 2020


विजयदशमी पर विजय का प्रतीक हैं श्रीराम
बुराई पर अच्छाई का प्रतीक हैं श्री राम
दशहरा की शुभकामनाएं


दशहरा का पर्व है अच्छाई का प्रतीक
बुराई की राह पर चलकर हार है निश्चित
इस संदेश को करो अपने जीवन में शामिल
दशहरा की शुभकामनाएं