राजस्थान के शिक्षामंत्री गोविंद सिंह डोटासरा की हाई लेवल मीटिंग कल, शिक्षक भर्ती पर मिल सकता है अपडेट

राजस्थान के शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कल (26 अक्टूबर 2020 को) दोबारा से स्कूल खोलने और शिक्षक भर्ती समेत विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होगी।माना जा रहा है कि राजस्थान सरकार 01 नवंबर से स्कूलों को खोलने के लिए कोई फैसला ले सकती है। तीन दिन पहले शिक्षा मंत्री डोटासरा मीडिया को बताया था कि स्कूलों को खोलने को लेकर शिक्षा विभाग एसओपी पूरी कर कर ली हैं। राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से चर्चा करने और अनुमति मिलने के बाद जल्द ही स्कूल खोले जा सकते हैं।


शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि प्रदेश में कोरोना की वजह से बंद स्कूलों को खोलने को लेकर विभाग ने एसओपी तैयार कर ली हैं। उनकी शुक्रवार रात मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के साथ स्कूल खोलने को लेकर चर्चा हुई, जिसमें मुख्यमंत्री को इस बारे जानकारी दी गई।