KBC 12: डॉ. श्रुति नहीं दे पाईं 25 लाख के सवाल का जवाब, यह था प्रश्न









कौन बनेगा करोड़पति के मंगलवार एपिसोड की शुरुआत डॉ. श्रुति सिंह से हुई। श्रुति सोमवार को हॉट सीट पर आई थीं लेकिन कुछ सवालों के बाद शो का समय खत्म हो गया था इसलिए आज के एपिसोड की शुरुआत उनसे हुई। श्रुति 12 लाख 50 हजार रुपये जीतीं। इसके बाद श्रुति से 25 लाख का सवाल पूछा। लेकिन श्रुति को इस सवाल का जवाब नहीं पता था इसलिए उन्होंने शो को क्विट करने का फैसला किया। लेकिन क्या आप इस सवाल का जवाब जानते थे।25 लाख का सवाल था- एशियाई खेलों में कुश्ती में स्वर्ण पदक जीतने वालीं पहली भारती महिला कौन हैं?


A. गीता फोगाट


B. विनेश फोगाट


C. बबीता फोगाट


D. साक्षी मलिक


इसका सही जवाब था- विनेश फोगाट


बता दें कि श्रुति हर सवाल के स्क्रीन पर आने के बाद वह खुद से डिस्कस करती थीं। बिग बी ने श्रुति से कहा आप सवाल सामने आने का बाद खुस से बात करने लगती हैं। बिग बी कहते ेहैं, मैं अब सवाल पूछूंगा और फिर आपको खुद से बात करते हुए देखूंगा।