KBC 12: 25 लाख के सवाल पर अंकिता सिंह ने क्विट किया शो, क्या आपको पता है इस प्रश्न का जवाब?

टीवी शो ‘कौन बनेगा करोड़पति 12’ में मंगलवार के एपिसोड की शुरुआत में भिलाई, छत्तीसगढ़ की अंकिता सिंह हॉट सीट पर नजर आईं। दरअसल, इन्होंने फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट के सवाल का सही और सबसे तेज जवाब देकर खेल की शुरुआत की। एक के बाद एक सवाल का सही जवाब देकर वह 12 लाख 50 हजार रुपये जीतकर घर लौटीं। 25 लाख के सवाल का उन्हें सही जवाब नहीं पता था, इसलिए शो को क्विट करने का फैसला लिया। प्रश्न इस प्रकार थाः
भारत में एफ 16 फॉल्कन लड़ाकू विमान उड़ाने वाले पहले भारतीय गैरफौजी व्यक्ति यानी सिविलियन कौन थे?
A-    जेआरडी टाटा
B-    रतन टाटा
C-    राजीव गांधी
D-    राजेश पायलट


बता दें कि इस सवाल का सही जवाब रतन टाटा था। दरअसल, अंकिता सिंह ने खेल क्विट करने के बाद इसका जवाब रतन टाटा ही दिया था जो कि सही था। अगर वह इस प्रश्न को खेलतीं तो 25 लाख जीत जातीं, लेकिन वह घर 12 लाख 50 हजार लेकर गईं। 


खेल के शुरुआत में अंकिता सिंह का एक वीडियो दिखाया गया था। उनका कहना है कि वह जीती हुई धनराशि से स्ट्रीट पर रहने वाले बच्चों के लिए कुछ करना चाहती हैं। बच्चों के लिए सड़क जगह नहीं है। किसी एनजीओ में पैसे डोनेट कर वह ऐसे ही बच्चों की मदद करेंगी। 


अमिताभ बच्चन ने बताया कि अंकिता सिंह की नवंबर या दिसंबर में इसी साल शादी होने वाली हैं। शो पर अंकिता अपने जीजा जी को लेकर आई थीं।