दो पक्षों के विवाद में मुकदमा दर्ज, छह गिरफ्तार

ट्रांस हिंडन। साहिबाबाद थाना पुलिस ने शुक्रवार रात शालीमार गार्डन के पप्पू कॉलोनी में मारपीट के बाद दो पक्षों में ईंट-पत्थर चलने के मामले में छह नामजद लोगों के साथ 20 अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। इस दौरान पुलिस ने छह लोगों को गिरफ्तार भी किया है।


पुलिस के मुताबिक पप्पू कॉलोनी के श्री राम चौक पर शुक्रवार रात को कपड़े पहनने के ऊपर दोस्तों में मजाक चल रहा था इसी बीच विवाद हो गया। कुछ देर बाद दोनों पक्षों में मारपीट शुरु हो गई। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों के और लोग शामिल होकर पथराव करने लगे। पुलिस ने एक घायल की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ नामजद और 20 अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। एससी सिटी ट्रांस हिंडन ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया कि अन्य आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।