CCTV कैमरों ने 26 फीसदी घटाए रफ्तार पसंद चालक, दिल्ली ट्रैफिक पुलिस के आंकड़ों से हुआ खुलासा

राजधानी दिल्ली में वाहनों की ओवर स्पीडिंग पर लगाम लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाने के बाद यहां स्पीड के चालान में करीब 26 फीसदी की गिरावट आई है। वहीं, जानलेवा सड़क हादसों में भी तकरीबन 14 फीसदी की देखी गई है। तेज रफ्तार वाहनों को काबू करने की कवायद शुरू की गई तो 2019 में सबसे अधिक कार के कुल 96,469 स्पीड के चालान किए गए। वहीं, यह देखा गया कि उधर, सबसे अधिक 213 जानलेवा हादसों में कार शामिल रहीं।ओवर स्पीड और सिग्नल तोड़ने वालों पर नजर :-  दिल्ली ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए गए वर्ष 2018 व 2019 के सड़क हादसों की रिपोर्ट में यह तथ्य सामने आए हैं। राजधानी में फिलहाल करीब 150 जंक्शन पर हाई सिक्योरिटी एचडी क्वालिटी सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं। फरवरी 2019 में इन्हें लगाना शुरू किया गया था। रात में भी काम करने वाले यह कैमरे स्पीड व सिग्नल तोड़ने की घटनाओं पर निगरानी रखते हैं। फिलहाल करीब 75 फीसदी से अधिक चालान इन्हीं कैमरों की मदद से किए जा रहे हैं। 


यहां लगे कैमरे :- मोतीबाग, भीकाजी कामा पैलेस, मूलचंद, सराय काले खां, धौल कुंआ, आईटीओ, श्रीनिवासपुरी, कैप्टन गौड मार्ग, लाजपत नगर, लाल सराय मार्केट एंड्रयूज गंज, नेल्सन मंडेला रोड, अगस्त क्रांति मार्ग, भलस्वा, वजीराबाद, जीटी करनाल रोड, बुराड़ी, बाहरी रिंग रोड, रिंग रोड, मकसूदपुर आदि जगहों पर कैमरे लगेंगे।


वर्ष       चालान स्पीड


2019      104450 
2018      14105


किस वाहन के कितने चालान 


कार,जीप        96469
टैक्सी            4911
एलजीवी         1727
एचटीवी          526
चार्टेड बस        225
दुपहिया           179
कॉल सेंटर कैब     148
निजी अंतराज्यीय बसें  88
डिलीवरी वैन          25
स्कूल बस             22


(आंकड़े वर्ष 2019, स्त्रोत-ट्रैफिक पुलिस)


दिल्ली की वर्तमान स्थिति


-1.18 करोड़ वाहन दिल्ली में रजिटर्ड हैं 


-33198 कि.मी सड़क की लंबाई  


-1.95 करोड़ आबादी दिल्ली की 


-150 जंक्शन पर कैमरे लगे हुए हैं