चालान काटने पर ट्रैफिक पुलिस ने मशीन छीनकर भाग गया युवक, पकड़े जाने पर हुआ ऐसा

चालान से बचने के लिए लोगों द्वारा नए-नए बहाने बनाना या पुलिसकर्मियों से बहस करने और झगड़ने के कई किस्से आपने देखे या सुने होंगे, लेकिन इस बार एक ट्रैफिक पुलिस कर्मी से चालान मशीन छीनकर भागने का मामला सामने आया है। 


जानकारी के अनुसार, यमुनापार के मंडावली इलाके में स्थित फाजलपुर में बगैर हेलमेट बुलेट चला रहे एक युवक को जब ट्रैफिक पुलिस ने चालान काटने के लिए रोका तो वह सिपाही के हाथ से ई-चालान मशीन ही लेकर भागने लगा। इतना ही नहीं, जब पुलिस ने उसका पीछा किया तो आरोपी ने गुस्से में उस मशीन को जमीन पर पटककर तोड़ दिया।आरोपी युवक की पहचान गांधी नगर निवासी संतम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। घटना मंगलवार शाम साढ़े छह बजे मंडावली के मदर डेरी टी-पॉइंट की है। एएसआई कैलाश चंद ने बिना हेलमेट पहने बुलेट सवार युवक को रोका। बाइक पीछे एक लड़की बैठी हुई थी। 


पुलिस ने उसका चालान काटते हुए चालान की रकम जमा करने को कहा। इस पर उसने रुपये पास होने से मना कर दिया। सिपाही बसंत ने कहा कि अगर चालान के लिए रुपये नहीं है तो वह ड्राइविंग लाइसेंस और आरसी जमा करा दे। इससे आरोपी को गुस्सा आ गया और वह सिपाही बसंत के हाथ से ई-चालान मशीन छीनकर भागने लगा।


पुलिस कर्मी ने उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया तो उसने चालान मशीन को जमीन पर पकड़ कर तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। 


ट्रैफिक नियम तोड़ा तो भरना होगा भारी जुर्माना


एक नजर प्रावधानों और उसके जुर्माने की राशि पर
      नियम उल्लंघन                              पहले         अब 
बिना लाइसेंस वाहन चलाने पर               1,000       5,000 
सीट बेल्ट नहीं लगाने पर                       100         1,000 
बिना इंश्योरेंस ड्राइविंग                         1,000       2,000 
ड्राइविंग के वक्त मोबाइल पर बात          1,000       5,000 
ड्रंकन ड्राइविंग                                    500          10,000 छह माह जेल (पहली बार)  15,000 दो साल जेल (दूसरी बार)
नाबालिग के गाड़ी चलाने पर                  500          10,000 
दुपहिया पर ओवरलोडिंग                       100         2,000 (तीन साल के लिए लाइसेंस निलंबन)