बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें









1- नेहा कक्कड़ ने शेयर कीं शादी की अनदेखी फोटोज, सोशल मीडिया पर हुईं वायरल


सिंगर नेहा कक्कड़ ने सोशल मीडिया पर शादी की कुछ अनदेखी फोटोज शेयर की हैं। नेहा और रोहनप्रीत सिंह ने पहले गुरुद्वारे में शादी की, इसके बाद शाम में ग्रैंड सेलिब्रेशन किया था। इस सेलिब्रिशन में इंडस्ट्री के कुछ जाने-माने चेहरे शामिल हुए थे। बता दें कि नेहा कक्कड़ ने प्रियंका चोपड़ा और अनुष्का शर्मा का शादी लुक कैरी किया था। 


2- शिवांगी जोशी ने स्पेशल अंदाज में किया को-स्टार मोहसिन खान को बर्थडे विश, शेयर की फोटो


टीवी एक्ट्रेस शिवांगी जोशी उर्फ ‘नायरा’ ने को-स्टार मोहसिन खान को खास अंदाज में बर्थडे विश किया है। चार साल से दोनों की जोड़ी को सारियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में काफी पसंद किया जा रहा है। नोक-झोंक से लेकर इनकी रोमांटिक केमिस्ट्री ऑनस्क्रीन शानदार नजर आती है। सोशल मीडिया पर मोहसिन खान संग शिवांगी जोशी ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें ‘बारिश’ के पोस्टर को केक पर देखा जा सकता है। 


3- Bigg Boss 14: नॉमिनेशन टास्क में निशांत मलखानी ने लिया निक्की तंबोली से बदला, बुलाया- सड़कछाप


टीवी रिएलिटी शो ‘बिग बॉस 14’ के आने वाले एपिसोड में निशांत मलखानी और निक्की तंबोली के बीच नॉमिनेशन्स की प्रक्रिया के चलते बहस होगी। सीनियर्स के बिग बॉस के घर से बाहर आते ही फ्रेशर्स के बीच घमासान शुरू हो चुका है। सभी के अपने-अपने ग्रुप बंट चुके हैं। नॉमिनेशन टास्क में निशांत मलखानी, निक्की तंबोली का नाम लेते हैं और उन्हें सड़कछाप बुलाते हैं। 


4- प्रियंका चोपड़ा ने शेयर किया गोल्फ खेलते हुए वीडियो, फैन्स बोले- नाइस शॉट


प्रियंका चोपड़ा इन दिनों जर्मनी में हैं। वह आए दिन सोशल मीडिया पर फोटोज शेयर करती रहती हैं। हाल ही में प्रियंका ने वीडियो शेयर किया, जिसमें वह गोल्फ खेलती नजर आईं। कहा जा रहा है कि वह अपनी फिल्म 'मैट्रिक्स 4' की शूटिंग के लिए वहां गई हैं।


5- सोनू सूद की मदद को यूजर ने बताया ‘पीआर स्टंट’, एक्टर ने दिया मुंहतोड़ जवाब


लॉकडाउन में सोनू सूद, जरूरतमंदों की मदद कर लोगों के लिए मसीहा बने, लेकिन ऐसा लगता है मानों उनकी यह दरियादिली कई लोगों के गले के नीचे नहीं उतरी। हाल ही में एक ट्विटर यूजर ने उनके मदद करने को पीआर स्टंट बताया है। इसपर यूजर को मुंहतोड़ जवाब देते हुए सोनू सूद ने अस्पताल में एडमिट हुए एक पेशेंट के बिल की कॉपी को ट्विटर पर शेयर किया है।


6- नई-नवेली दुल्हन नेहा कक्कड़ का हुआ ससुराल में खास अंदाज में स्वागत, सामने आया वीडियो


सिंगर नेहा कक्कड़ और रोहनप्रीत सिंह शादी के बंधन में बंध चुके हैं। दोनों की शादी दिल्ली में हुई, लेकिन अब नेहा कक्कड़ पंजाब पहुंच चुकी हैं। रोहनप्रीत के घर पर नेहा का खास अंदाज में स्वागत किया गया है। ढोल पर नेहा और रोहनप्रीत डांस करते नजर आ रहे हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। नेहा कक्कड़ ने पिंक कलर का सूट पहना हुआ है और रोहनप्रीत सिंह काले रंग की जैकेट में नजर आ रहे हैं। 


7- मलाइका अरोड़ा के शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ में आएगी ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की कास्ट


कॉमेडी, ड्रामा और डांस का कॉम्बिनेशन एक ही जगह बहुत कम देखने को मिलता है। टीवी पर इस बार आपको यह तीनों चीजें एक साथ नजर आने वाली हैं। कैसे? दरअसल, कॉमेडी शो ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ की पूरी कास्ट डांस रिएलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर’ के सेट पर नजर आने वाली है। 


8- रामदास आठवले की पार्टी में शामिल हुईं एक्ट्रेस पायल घोष, अनुराग कश्यप पर लगाया था यौन शोषण का आरोप


बॉलीवुड फिल्ममेकर अनुराग कश्यप के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाने वालीं एक्ट्रेस पायल घोष सोमवार को भारतीय रिपब्लिकन पार्टी (आठवले) में शामिल हो गईं। पायल पार्टी प्रमुख एवं केंद्रीय मंत्री रामदास आठवले की उपस्थिति में पार्टी में शामिल हुईं।


9- रवीना टंडन ने बर्थडे पर फैन्स को दिया तोहफा, शेयर किया केजीएफ 2 से अपना फर्स्ट लुक


रवीना टंडन ने अपने बर्थडे के मौके पर फिल्म केजीएफ चैप्टर 2 से अपना पहला लुक शेयर किया है। अपने जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया से फैन्स के लिए यह लुक शेयर किया है। रवीना बहुत समय के बाद सिल्वर स्क्रीन पर लौट रही हैं। इस फिल्म में वह रमिका सेन की सशक्त भूमिका में दिखने वाली हैं।


10- नोरा फतेही से टेरेंस लुईस ने किया प्यार का इजहार, वायरल हो रहा है वीडियो


नोरा फतेही हाल ही में अपने सॉन्ग नाच मेरी रानी के प्रमोशन के लिए इंडियाज बेस्ट डांसर शो में पहुंचीं। इस दौरान टेरेंस लुईस ने नोरा के साथ एक रोमांटिक परफॉर्मेंस दी। उन्होंने नोरा के साथ पहला प्यार प्यार है गाने में परफॉर्म किया। नोरा इस दौरान काफी शर्माती हुई दिखीं। वहीं गीता कपूर दोनों की परफॉर्मेंस को एंजॉय करती दिखीं। नोरा और टेरेंस का यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।