बीएससी फाइनल की उत्तर कुंजी जारी

मेरठ। चौ.चरण सिंह विवि ने बीएससी फाइनल ईयर में पेपर कोड बी-336, 337 और 338 की संशोधित उत्तर कुंजी जारी कर दी है। छात्र यूनिवर्सिटी वेबसाइट पर संशोधित उत्तर कुंजी देख सकते हैं।जरुरतमंदों को उपलब्ध कराई निशुल्क विधिक सहायता


मेरठ। सरदार पटेल सुभारती लॉ कॉलेज द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह के चौथे दिन सतर्क भारत-समृद्ध भारत विषय पर भ्रष्टाचार निरोधक कानून के विषय में जागरुकता अभियान चलाया गया। डीन प्रो. वैभव गोयल भारतीय के अनुसार उत्तर प्रदेश विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा निःशुल्क विधिक सहायता केन्द्र स्थापित किया गया है। इस केन्द्र में जरुरतमंद व्यक्तियों को निःशुल्क विधिक सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। शुक्रवार को अधिकारी, शिक्षक व कर्मचारियों को भ्रष्टाचार निरोधक कानूनों एवं अन्य विभिन्न प्रकार के कानूनों के विषय में जानकारी दी गई। अभियान में मोटरवाहन दुर्घटना एवं सड़क सुरक्षा संबंधित कानून, घरेलू हिंसा, कार्य स्थल पर उत्पीड़न, सम्पत्ति विवाद, सम्पत्ति में महिला के अधिकार की भी जानकारी दी गई। प्रो. सुनील सिंह, डॉ. रीना बिश्नोई, डॉ. मनोज त्रिपाठी, आफरीन अलमास, विकास त्यागी, डॉ. प्रेम चन्द्र, शालिनी गोयल, शैफाली गर्ग मौजूद रहे।