आसमान में दिखेगा अद्भुत व खूबसूरत नजारा, चन्द्रमा के साथ शनि और बृहस्पति आएंगे सीधी रेखा में नजर

आसमान में 22 अक्तूबर को खूबसूरत और अदभुत नजारा दिखायी देगा। शाम होते ही चंद्रमा, शनि और बृहस्पति एक सीधी रेखा में नजर आएंगे। यह खूबसूरत नजारा दक्षिण एवं दक्षिण पश्चिम दिशा के बीच में नजर आएगा। जिसमें सबसे नीचे चंद्रमा, उसके ऊपर वृहस्पति और उसके ऊपर शनि ग्रह एक सीध में होंगे। इनको आसानी से पहचाना भी जा सकेगा। यह नजारा सूर्यास्त होने के बाद से रात लगभग 9 बजे तक नजर आएगा। जब तक चंद्रमा अस्त नहीं होगा। ठीक 9 बजे मंगल ग्रह दक्षिण दिशा में काफी ऊंचाई लिए चमकता हुआ नजर आएगा। यह नजारा 19 अक्तूबर से रात में आकाश में नजर आ रहा है। लेकिन चंद्रमा और बृहस्पति तथा शनि ग्रहों के बीच की दूरी नंगी आंखों से देखने पर प्रति दिन घटती हुई प्रतीत होती है। 22 अक्तूबर को चंद्रमा और वृहस्पति ग्रह के बीच की दूरी काफी काम हो जाएगी। यह दोनों कंजंक्शन की अवस्था में आ जाएंगे। ठीक इसी प्रकार अगले दिन चन्द्रमा और शनि ग्रह के बीच की कोणीय दूरी काफी कम रह जाएगी। दोनों रात में आकाश में काफी करीब नजर आएंगे। 


वहीं 23 अक्तूबर को चंद्रमा और शनि ग्रह के बीच की कोणीय दूरी लगभग 2.5 ही रह जाएगी। जिससे इस दिन शनि और चंद्रमा बहुत करीब नजर आएंगे। खगोल प्रेमी इन तीनों खगोलीय पिंडो की एक साथ फोटोग्राफी कर सकते हैं। जो आकाशीय पिंडो को अभी अभी पहचानना शुरू किए हैं। उनके लिए यह काफी अच्छा अवसर है। वह चन्द्रमा के पास स्तिथ ग्रहों को नंगी आंखों से देख सकते है। उन्हें रात में आकाश में पहचान भी सकते है ।