क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141
मोदीनगर. गाँधी ग्राउंड में गरीब कल्याण जन सभा में हुए कार्यक्रम में जिला गाजियाबाद के सभी जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं ने सभी योजनाओं का जिक्र करते हुए सरकार की की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। जिसमें उप-मुख्यमंत्री आदरणीय केशव प्रसाद मौर्य जी का मार्ग दर्शन हुआ।
महिलाओं की विशेष रूप से उपस्थिति रही जिसमें मनीषा सिंह आरती मिश्रा, अलका चौधरी, निधि चौधरी, गीता कौशिक ,स्तुति गुप्ता, सीमा कौशिक,निशा जयसवाल, प्रतिष्ठा त्यागी, कुसुम निगम, अंजली चौधरी, डाक्टर कौमूदी चौधरी, डाक्टर अनिला सिंह आर्य आदि सैंकड़ों बहनों और लाभार्थियों की उपस्थिति रही।