मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर टीम के साथ बैठक में निर्देश जारी किया है कि हाई स्कूल व इंटर परीक्षा 2022 के नतीजे जल्द घोषित किए जाएं

 क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता 9837117141

UP Board Exam Results 2022 Date : यूपी बोर्ड के परीक्षा परिणाम 2022

लखनऊ। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद यानी यूपी बोर्ड की कक्षा दस तथा कक्षा 12 की परीक्षा देने के बाद परिणाम का इंतजार कर रहे करीब 48 लाख परीक्षार्थियों का इंतजार शीघ्र में समाप्त होने वाला है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के परिणाम घोषित करने को लेकर सहमति प्रदान करने के बाद अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद के अधिकारी तथा कर्मी तारीख तय कर शासन को अवगत कराएंगे। इस प्रक्रिया में 24 घंटे से भी कम समय लगेगा। माना जा रहा है कि 20 जून के बाद परिणाम घोषित किया जाएगा।


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोर टीम के साथ बैठक में निर्देश जारी किया है कि हाई स्कूल व इंटर परीक्षा 2022 के नतीजे जल्द घोषित किए जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षार्थियों को अपने परीक्षा परिणाम की प्रतीक्षा होगी। ऐसे में बोर्ड परीक्षाओं का परिणाम समय से जारी कर दिया जाए। इसकी पूर्व सूचना अभिभावकों/परीक्षार्थियों को जरूर दी जाए। उत्तर प्रदेश में माध्यमिक शिक्षा परिषद के पांच क्षेत्रीय कार्यालयों वाराणसी, गोरखपुर, प्रयागराज, बरेली तथा मेरठ से बोर्ड को मूल्यांकन से संबंधित सभी डेटा उपलब्ध करा दिया गया है। अब उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद इसको कंपाइल करने के बाद शासन को तिथि घोषित करने का संदेश देगा। इससे पहले भी उत्तर प्रदेश की माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने गुलाब देवी ने कहा था कि परिणाम 15 जून के बाद घोषित किए जा सकते हैं।

पी बोर्ड के परीक्षा परिणाम 2022 को लेकर आधिकारिक जानकारी बहुत जल्द यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी। प्रस्तावित तिथि पर मुहर लगने के बाद यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 202 डेट का औपचारिक ऐलान कर देगा। ऐसे परीक्षार्थी परेशान होने की बजाय आधिकारिक वेबसाइट पर समय-समय पर विजिट करते रहें।

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2022 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2022 के लिए निर्धारित तारीख पर घोषणा के बाद परीक्षाओं में सम्मिलित हुए परीक्षार्थी अपना परीक्षाफल और विषयवार प्राप्तांकों की ऑनलाइन अक-तालिका आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, results.upmsp.edu.in और upresults.nic.in पर देख सकेंगे। आधिकारिक वेबसाइट और रिजल्ट पोर्टल पर परिणाम देखने के लिए लिंक को औपचारिक ऐलान के बाद एक्टिव किया जाएगा, वहीं जागरणजोश JagranJosh.com पर यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2022 नीचे दिए डायरेक्ट लिंक से देख पाएंगे।

बीते पांच वर्ष के परिणाम घोषित होने की तारीख भी जानें : उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने बीते पांच वर्ष में हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं के नतीजों की घोषणा अप्रैल में या जून में दोपहर के समय की थी। बीते वर्ष यानी 2021 में कोरोना महामारी के चलते प्रभावित हुई बोर्ड परीक्षाओं और नतीजों के कारण परिणाम जुलाई के आखिर में 31 तारीख को घोषित किए गए था। सिर्फ पिछले वर्ष को छोड़कर यूपी बोर्ड रिजल्ट की घोषणा दोपहर में 12 बजे से एक बजे की गई थी। इस बार भी माना जा रहा है कि दोपहर 12:30 बजे परिणाम घोषित होंगे।

वर्ष यूपी बोर्ड रिजल्ट डेट रिजल्ट टाइम

2021 जुलाई 31 दोपहर 3.30 बजे।

2020 जून 27 दोपहर 12.00 बजे।

2019 अप्रैल 27 दोपहर 1.00 बजे।

2018 अप्रैल 29 दोपहर 12.30 बजे।

2017 जून 9 दोपहर 12.30 बजे।