श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन पर्वत व सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया

क्लू टाइम्स, सुरेन्द्र कुमार गुप्ता। 9837117141

श्रीमद् भागवत कथा में गोवर्धन पर्वत व सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया

प्रभु के भजनों से मंत्रमुग्ध हुए श्रद्धालु और लगाए जयकारे


गाजियाबाद
 नंदग्राम आर ब्लॉक स्थित जैन मंदिर पार्क में चल रही श्रीमद् भागवत कथा में रविवार को गोवर्धन पर्वत और सुदामा चरित्र का प्रसंग सुनाया गया। कथा व्यास स्वामी गिरिराज किशोर भारद्वाज ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण ने गोर्वधन पर्वत को अपनी अंगुली पर उठाकर इंद्र देव का अभियान चूर-चूर कर दिया था। प्रभु ने संसार में अवतरित होकर जो कार्य किया है उसने सबको अचंभित कर दिया था। कथा व्यास ने सुदामा व श्रीकृष्ण की मित्रता का प्रसंग भी रोचक तरीके से सुनाया। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण ने राजा होते हुए भी अपने बचपन के मित्र सुदामा का जो आदर सम्मान किया उसका उल्लेख करना मुश्किल है। उस प्रेम का बड़े-बड़े ऋषि मुनि भी वर्णन नहीं कर सकते हैं। कथा व्यास ने बीच-बीच में प्रभु के जयकारे लगाकर माहौल को भक्तिमय कर दिया।  कथा व्यास ने कहा कि प्रत्येक जीव को ईमानदारी और सादगी से प्रभु का स्मरण करना चाहिए। 


इससे
 ही जीव का कल्याण संभव है।
 ईश्वरीय कृपा से जो आध्यात्मिक सुख  शांति मिलती है उसको बयां नहीं किया जा सकता है। कथा व्यास ने बताया कि सोमवार को हवन व भंडारे के साथ कथा को विश्राम दिया जाएगा। कथा में  प्रभु को भेाग लगाकर आरती हुई और प्रसाद का वितरण किया गया।