लता दीदी से मिला प्यार भुला नहीं पाऊंगा, बोले पीएम मोदी, दो दिन का राष्ट्रीय शोक
Breaking News In Hindi (आज की ताजा खबर) : भारत रत्न लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर दुख जताया। लता मंगेशकर पहले कोरोना से भी संक्रमित हुई थीं। सोशल मीडिया पर लोग लगातार लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि देने के साथ ही उनसे जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं। देश-दुनिया की ताजा खबरों के लिए बने रहें नवभारत टाइम्स ऑनलाइन के साथ।हाइलाइट्स- लता मंगेशकर का मुंबई में शाम 4 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार
- राष्ट्रपति कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर देश-दुनिया के लोग दे रहे श्रद्धांजलि
- स्वर कोकिला के निधन पर होगा दो दिन का राष्ट्रीय शोक
- स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन
- प्रकाश सिंह बादल की तबीयत बिगड़ी, चंडीगढ़ पीजीआई में भर्ती हुए
लता मंगेशकर का मुंबई में शाम 4 बजे किया जाएगा अंतिम संस्कार
राष्ट्रपति कोविंद, पीएम नरेंद्र मोदी से लेकर देश-दुनिया के लोग दे रहे श्रद्धांजलि
स्वर कोकिला के निधन पर होगा दो दिन का राष्ट्रीय शोक
स्वर कोकिला लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में मुंबई में निधन
- स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन पर पीएम मोदी ने दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि मैं इसे अपना सम्मान मानता हूं कि मुझे हमेशा लता दीदी से अपार स्नेह मिला है। मोदी ने कहा कि उनके साथ मेरी बातचीत अविस्मरणीय रहेगी। लता दीदी के निधन पर मुझे देशवासियों के साथ शोक है। पीएम मोदी ने कहा कि मैंने उनके परिवार से बात की और संवेदना व्यक्त की। पीएम मोदी ने कहा कि मैं अपने दुख को शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता। देखभाल करने वाली लता दीदी हमें छोड़कर चली गई हैं। वह हमारे देश में एक खालीपन छोड़ गई है जिसे भरा नहीं जा सकता। पीएम मोदी ने कहा कि आने वाली पीढ़ियां उन्हें भारतीय संस्कृति के एक दिग्गज के रूप में याद रखेंगी, जिनकी सुरीली आवाज में लोगों को मंत्रमुग्ध करने की अद्वितीय क्षमता थी। लता दीदी के गानों ने कई तरह के इमोशन्स को उभारा। पीएम ने कहा कि उन्होंने दशकों तक भारतीय फिल्म जगत के बदलावों को करीब से देखा। फिल्मों से परे, वह हमेशा भारत के विकास के बारे में भावुक थीं। वह हमेशा एक मजबूत और विकसित भारत देखना चाहती थी।
आगे की पीढ़ियां भी लता जी का गीत सुनती रहेंगी, बोले गडकरी
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भारत रत्न लता मंगेशकर के निधन पर दुख जताया। उन्होमने कहा कि लता जी के गीत, संगीत आगे भी पीढ़ियों तक लोग सुनते रहेंगे। गडकरी ने कहा कि लता जी का जाना हम सब के जीवन में बहुत बड़ा धक्का है। ईश्वर उनके परिवार को इस दुख को सहने की ताकत दे। उन्होंने कहा कि आज ही मैं मुंबई पहुंचा था और यह दुखभरी खबर पहुंची।- थम गया सुरों का कारवां... 'भारत रत्न' लता मंगेशकर का 92 की उम्र में निधनअपनी सुरीली आवाज से देश-दुनिया पर दशकों तक राज करने वाली सुर-साम्राज्ञी लता मंगेशकर का 92 साल की उम्र में निधन हो गया। 'भारत रत्न' से सम्मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। 'भारत की नाइटिंगेल' के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।
- सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर नहीं रहीं। 'भारत रत्न' से सम्मानित वेटरन गायिका ने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में अंतिम सांस ली। वह 92 वर्ष की थीं। 'भारत की नाइटिंगेल' के नाम से दुनियाभर में मशहूर लता मंगेशकर ने करीब पांच दशक तक हिंदी सिनेमा में फीमेल प्लेबैक सिंगिंग में एकछत्र राज किया।