बॉलीवुड की 10 बड़ी खबरें और गॉसिप

सुपरहिट फिल्म पीके का बनेगा सीक्वल, आमिर खान और रणबीर कपूर में से कौन बनेगा हीरो?

बॉलीवुड एक्टर आमिर खान और अनुष्का शर्मा की फिल्म पीके बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इस फिल्म को आज भी पसंद किया जाता है। अब खबर आ रही है कि फिल्म पीके का सीक्वल बनने वाला है, लेकिन इसमें लीड एक्टर आमिर खान नहीं बल्कि रणबीर कपूर होंगे। फिल्म के क्लाइमैक्स में रणबीर कपूर नजर आए थे अब वह इस फिल्म की कहानी को आगे लेकर जाएंगे। 

विवेक ओबेरॉय ने बिना हेलमेट चलाई थी बाइक, पुलिस ने काटा चालान, तो एक्टर बोले -प्यार हमें किस मोड़ पे ले आया

बॉलीवुड एक्टर विवेक ओबेरॉय को बिना हेलमेट के बाइक चलाना काफी भारी पड़ गया। मुंबई ट्रैफिक पुलिस ने उनका चालान काट दिया है। विवेक ने चालान कटने बाद इस मामले में अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने माना कि बिना हेलमेट के बाइक चलाना सही नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए मुंबई पुलिस को शुक्रिया कहा है।

मीरा राजपूत ने शेयर की पति शाहिद कपूर संग रोमांटिक फोटो, सोशल मीडिया पर हुई वायरल

बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत ने पिछले कुछ दिनों में फैन्स के होश उड़ा दिए। दरअसल, वह अपनी बेस्टफ्रेंड की शादी में गई थीं, जहां उनके अंदाज से लोग काफी इंप्रेस हुए और उनके ड्रेसिंग सेंस की भी सराहना की। सोशल मीडिया पर मीरा राजपूत की कई फोटोज वायरल हुईं। हाल ही में शादी से वापस आने के बाद मीरा पति शाहिद कपूर संग क्वॉलिटी टाइम स्पेंड करती नजर आईं। 

अनीता हसनंदानी और रोहित रेड्डी ने बेटे का क्या रखा है नाम? कॉमेडियन भारती सिंह ने दी जानकारी

टीवी एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी हाल ही में मां बनी हैं। उन्होंने बेबी बॉय को जन्म दिया है। अनीता के मां बनने के बाद से फैन्स के मन में सवाल उठ रहा था कि उन्होंने बेटे का क्या नाम रखा है, लेकिन अब इसका जवाब फैन्स को मिल गया है। अनीता और उनके पति रोहित रेड्डी ने बेटे का नाम आरव रखा है। हालांकि, कपल ने बेटे के नाम की घोषणा नहीं की है, लेकिन कॉमेडियन भारती सिंह ने गलती से उनके बेटे का नाम का खुलासा कर दिया। 

जब कंगना रनौत को पिता ने की थप्पड़ मारने की कोशिश, एक्ट्रेस ने जवाब में कह दी बड़ी बात

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। वो कई मुद्दों पर अपनी बेबाक राय रखने के साथ-साथ फैंस के साथ कई चौंकाने वाले खुलासे करती दिखाई दे जाती हैं। हाल ही में कंगना ने अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ा एक खुलासा किया है, जो उन्होंने ये साबित करने के उदाहरण के तौर पर बताया है कि वो शुरू से ही बाग़ी रही हैं। उन्होंने बताया कि एक वक्त पर उनके पिता ने उन पर हाथ उठाने की कोशिश की थी। इसके बाद कंगना ने उनका हाथ पकड़कर कुछ ऐसा कह दिया था, जिसे सुनकर आप हैरान रह जाएंगे।

प्रेग्नेंट करीना कपूर ने कबाब और बिरयानी का उठाया लुत्फ, शेयर की तस्वीर

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर प्रेग्नेंसी में अपनी सेहत का खूब ध्यान रख रही हैं। शुक्रवार को करीना ने डिनर में स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया। इसके साथ करीना कपूर ने अपने दोस्तो को धन्यवाद कहा, जिन्होंने उनके लिए यह लजीज खाना भेजा था। करीना ने इंस्टा स्टोरी पर एक फोटो शेयर की है, जिसमें चिकन करी, कबाब, बिरयानी, नान, चटनी और दही से भरा प्लेट दिख रहा है।  

शादी के बाद इस अंदाज में नजर आईं दीया मिर्जा, फैन्स बोले- प्रेग्नेंट लग रही हैं

बॉलीवुड एक्ट्रेस दीया मिर्जा ने हाल ही में ब्वॉयफ्रेंड वैभव रेखी संग शादी रचाई है। दोनों लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। बल्कि, खबरें यह भी आ रही थीं कि दीया मिर्जा ने पूरा लॉकडाउन वैभव संग उनके घर में बिताया है। दोनों ने 15 फरवरी को महिला पंडित की मौजूदगी में सात फेरे लिए। अब शादी के बाद दीया मिर्जा पहली बार मुंबई में स्पॉट की गईं। 

इरफान खान और दुलकर सलमान पर बनाया बाबिल ने Pawri Ho Rahi Hai मीम, हंस-हंसकर हो जाएंगे लोटपोट

दिवंगत एक्टर इरफान खान के बेटे बाबिल अक्सर सोशल मीडिया पोस्ट के चलते सुर्खियों में रहते हैं। फिर वह चाहे पिता से जुड़ी इमोशनल पोस्ट हो या मजेदार कॉमेंट। फैन्स के मनोरंजन के लिए बाबिल अक्सर मजेदार और दिलचस्प पोस्ट शेयर करते हैं। बाबिल एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर Pawri Ho Rahi Hai मीम चल रहा है। इस लीग में बाबिल भी शामिल हो चुके हैं। इन्होंने पिता इरफान खान और एक्टर दुलकर सलमान की फिल्म ‘कारवां’ का एक मीम शेयर किया है। इसमें एक्ट्रेस मिथिला पालकर भी नजर आ रही हैं। 

'नागिन' एक्ट्रेस निया शर्मा ने फिर कराया बोल्ड फोटोशूट, व्हाइट टॉवेल में दिखीं बेहद हॉट

बॉलीवुड एक्ट्रेस निया शर्मा हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। ग्लैमरस फोटोज की वजह से वह हमेशा से फैंस के दिलों पर राज करती हैं। एक बार फिर निया ने अपनी काफी बोल्ड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं, जिसमें वह टॉवेल में नजर आ रही हैं। उनकी लेटेस्ट फोटोज ने सोशल मीडिया पर आग लगा दी हैं।  इन फोटो पर फैंस कमेंटे कर लाइक्स और शेयर कर रहे हैं।

तैमूर को जब करीना कपूर और सैफ अली खान ने दी थी गुड न्यूज, बेटे से मिला था यह रिएक्शन

बॉलीवुड एक्टर करीना कपूर खान और सैफ अली खान अपने दूसरे बेबी के आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर तैमूर अली खान का नन्हे मेहमान के बारे में बताना उनके लिए एक्साइटमेंट से भरा अनुभव रहा। तैमूर अली खान के साथ नन्हा मेहमान होगा, जिसके संग वह खेल सकते हैं। कपल के करीबी सूत्र ने बताया कि तैमूर कजिन इनाया संग खेलना बहुत पसंद करते हैं। ऐसे में सैफ और करीना ने जब तैमूर को प्रेग्नेंसी की के बारे में बताया तो उन्होंने कहा कि आपके पास अब पर्मानेंट भाई या बहन आने वाला है, जिसके साथ आप खेल सकते हो।